फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाइक खड़ी करने पर विवाद, दंपती पर चाकू से हमला

विज्ञापन
विज्ञापन
रेणुकूट। पुलिस चौकी क्षेत्र के चाचा कॉलोनी के पास एक मकान में रह रहे दो किराएदार में शनिवार की सुबह विवाद हो गया। इस पर एक ने दूसरे को चालू मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया। पति को बचाने में महिला भी घायल हो गई। पुलिस ने घायलों को हिंडाल्को अस्पताल में भर्ती कराया जहां से पति को वाराणसी के लिए रिफर कर दिया गया।
विज्ञापन

चाचा कालोनी के पास एक व्यक्ति के मकान में कुछ किरायदार रहते हैं। शनिवार की सुबह किरायेदार सुधीर (45) अपने बाइक से आने के बाद कमरे से बाहर बाइक खड़ी करने लगा। पड़ोस में रहने वाली तनूजा सिंह ने आपत्ति जताई कि दरवाजे के सामने बाइक ना खड़ा करें। इतना सुनते ही सुधीर आग बबूला हो गया और महिला से धक्का मुक्की करने लगा। उसी समय महिला का पति रॉबिन सिंह पत्नी से लड़ाई करता देखकर सुधीर को रोकने लगा। इसी बीच मौका पाकर सुधीर ने चाकू निकालकर रॉबिन पर हमला कर दिया। रॉबिन को गर्दन के पास चाकू से गहरा घाव हो गया। पति पर हमला होते देखकर पत्नी ने पति को बचाने का प्रयास किया तो उसने महिला पर भी प्रहार कर दिया। महिला को भी हाथ पर चोट आई। किसी ने घटना की सूचना पुलिस को दे दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपी सुधीर को पकड़ लिया। दोनों घायलों को हिंडाल्को अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने गंभीर रुप से घायल रॉबिन सिंह को बेहतर इलाज के लिए वाराणसी रेफर कर दिया। उनकी पत्नी तनुजा सिंह को इलाज के बाद छुट्टी दे दी गई। इस मामले में अब तक मुकदमा दर्ज नहीं हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें