फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गायन में विभूति प्रथम, स्वाति द्वितीय

विज्ञापन
विज्ञापन
शक्तिनगर। एनटीपीसी विंध्याचल में राजभाषा पखवाड़े के समापन उपलक्ष्य में मंगलवार आयोजित गीत व गायन प्रतियोगिता में विभूति रस्तोगी व स्वति रोकड़ को क्रमश: पहला व दूसरा पुरस्कार दिया गया। इस प्रतियोगिता में रंजना मिश्रा तीसरे स्थान पर रहे।
विज्ञापन

परियोजना के मानव संसाधन-राजभाषा अनुभाग द्वारा राजभाषा पक्ष के अंतर्गत मंगलवार को महिलाओं के लिए गीत-गायन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। परियोजना के बाल भवन मेें शाम को आयोजित कार्यक्रम में कुल 22 महिला प्रतिभागियों ने भाग लिया। प्रतियोगिता का शुभारंभ एनटीपीसी गीत के हुआ। इसके बाद सुहासिनी संघ की अध्यक्ष रेखा तिवारी ने उपाध्यक्ष कमला पद्मकुमार, महासचिव पीयूशा अकोटकर एवं संघ की अन्य महिला पदाधिकारियों के साथ सामूहिक रूप से दीप जलाकर कार्यक्रम की औपचारिक शुभारंभ किया। कार्यक्रम का आरंभ करते हुए प्रबंधक मानव संसाधन राजभाषा एवं जनसंपर्क सतीश कुमार श्रीवास्तव ने प्रतियोगिता में आई प्रतिभागियों एवं विशिष्ट अतिथियों का स्वागत किया। कार्यक्रम में रवींद्र कुमार मिश्रा द्वारा गणेश एवं सरस्वती वंदना प्रस्तुत की गई। डॉ. बृजेंद्र कुमार शुक्ल ने उनके साथ तबले पर संगति की। प्रतियोगिता के दौरान महिला प्रतिभागियों द्वारा भजन एवं गीत प्रस्तुत किए गए। इसमें विभूति रस्तोगी को प्रथम, स्वाति रोकड़े को द्वितीय, रंजना मिश्रा को तृतीय नीलिमा माथुर को चतुर्थ सांत्वना के साथ शांति देवी को पंचम सांत्वना पुरस्कार दिया गया ।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें