फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कल कारखानों में नौकरी न मिलने पर होगा आंदोलन

विज्ञापन
विज्ञापन
सोनभद्र। राबर्ट्सगंज नगर में स्थित विवेकानंद प्रेक्षागृह में शुक्रवार को सोनांचल संघर्ष वाहिनी का 26वां स्थापना दिवस मनाया गया। इसमें तीर-धनुष से लैस आदिवासी युवकों ने करमा नृत्य किया। मुख्य अतिथि दुद्धी विधायक हरिराम चेरो ने विरसा मुंडा के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। विधायक ने जिले में स्थित कल कारखानों में स्थानीय बेरोजगारों को नौकरी न देने पर आंदोलन करने की चेतावनी दी।
विज्ञापन

मुख्य अतिथि दुद्धी विधायक हरिराम चेरो ने कहा कि यूपी बड़ा राज्य है, जिसका विभाजन कर सोनांचल राज्य बनाया जाना जरूरी है। कहा कि सोनांचल वाहिनी की स्थापना 1292 सोनांचल राज्य बनाने को लेकर हुई थी, जिसे आंदोलन कि जरिए हासिल करना होगा। उन्होंने कहा कि सरकार जिले में स्थित कल-कारखानों में जिले के कम से कम 50 प्रतिशत नौकरी नहीं देती है तो निणार्यक आंदोलन होना तय है। किसी भी सूरत में सोन, कनहर समेत अन्य नदियों ने बालू के अवैध खननकर्ताओं को अस्थायी पुल बनाने नहीं दिया जाएगा। संयोजक रोशन लाल यादव ने कहा कि जिले के लोगों का विकास सोनांचल राज्य बनने के बाद ही होगा। कहा कि सोनांचलवासियों को उनका हक, अधिकार दिलाने के लिए संगठन सदैव संघर्ष किया है और आगे भी करता रहेगा। संचालन केंद्रीय सचिव अमरनाथ चेरो ने किया। जिला पंचायत सदस्य मानसिंह गोड़, प्रधान बालमुकुंद जायसवाल, सोहराब खां, रोहित बिंद, संतोष साहनी, संजय दूबे, अमित शुक्ला, अन्नू, रवि, सर्वजीत, अशोक अगरिया, श्याम किशोर मिश्रा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें