फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो के खिलाफ लूट का मुकदमा दर्ज, एक धराया

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
सोनभद्र। एक व्यक्ति की पिटाई कर 30 हजार नकदी और मोबाइल लूटने के मामले में मंगलवार को पुलिस ने एक नामजद समेत दो के खिलाफ लूट का मुकदमा दर्ज कर लिया। इस मामले में पुलिस एक आरोपी को गिरफ्तार कर फरार दूसरे आरोपी की तलाश में जुटी है।
विज्ञापन

राबर्ट्सगंज कोतवाली के जैत गांव में घोरावल-खलियारी मार्ग पर 25 जुलाई की शाम करीब सात बजे दो युवकों ने बाइक सवार एक युवक को पीट कर घायल कर दिया। शाहगंज कोतवाली क्षेत्र के सोनवटी गांव के रहने वाले घायल अर्जुन श्रीवास्तव ने पुलिस को तहरीर देकर आरोप लगाया है कि हमलावरों ने उसकी पिटाई करने के बाद जेब में से 30 हजार रुपये और मोबाइल लूटकर फरार हो गए। राहगीरों ने हमलावरों की चंगुल से उसे बचाया। घायल की तहरीर की जांच करने के बाद पुलिस अग्रिम कार्रवाई करने में जुट गई है। पुलिस ने बताया घायल की तहरीर पर गोरडीहा गांव निवासी दीपक व अज्ञात एक व्यक्ति के खिलाफ लूट का मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पकड़े गए आरोपी दीपक से घटना के संबंध में पूछताछ की जा रही है। उधर दीपक का कहना है कि पुराने विवाद को लेकर अर्जून से उसकी मारपीट हुई थी। लूट का झूठा आरोप लगाकर फंसाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें