फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सौ वैध पर चार सौ अवैध, कैसे सुधरे हालात

विज्ञापन
विज्ञापन
शक्तिनगर। सौ वैध बिजली कनेक्शनों पर चार सौ से अधिक कटियामार बिजली का सुख भोग रहे हैं। स्थिति यह है कि अवैध लोगों से वसूली के लिए बिजली आपूर्ति व्यवस्था से जुड़े संविदा कर्मियों ने इलाका बांट लिया है। सब कुछ जानते हुए भी जिम्मेदार चुप है तो इसके पीछे की वजह समझा जा सकता है। क्षेत्र के राजकिशन गांव के रहवासी क्षेत्र में दो साल पूर्व लंबे जद्दोजहद के बाद विद्युतीकरण हुआ। इसके बाद यूपीपीसीएल ने ढ़ाई सौ केवीए का ट्रांसफार्मर स्थापित कर दिया। आपूर्ति शुरू होने के बाद कनेक्शन लेने में लोगों की दिलचस्पी नहीं दिखी लेकिन लोगों के घर रोशन होने लगे। तब अफसरों ने दबाव बनाया कि ट्रांसफार्मर के क्षमता मुताबिक लोग कनेक्शन नहीं लिए तो इस हटा दिया जाएगा। इसपर कुछ लोग आगे आए और कनेक्शन लेने वालों का आंकड़ा सौ के पार पहुंचा लेकिन इसके अनुपात अवैध की संख्या में चार गुना बृद्धि हो गई। अब यही कटियामार कर्मियों के कमाई का मुख्य जरिया बन गए है। हालात ऐसा है कि वैध उपभोक्ताओं के घरों में महिनों से बिजली नहीं और अवैध लोगों के घर गुलजार है। राजकिशन की रहवासी आदिवासी महिला सजना तिरिया ने बताया कि उसने कनेक्शन लिया है और समय से बिल भुगतान करती है लेकिन घर तक माह भर से बिजली नहीं पहुंच रही जबकि उसी के तार से अवैध लोगों को कर्मी बिजली दे रहे है। कुछ ऐसी ही स्थिति जयप्रकाश, बृजमोहन, सहित कई वैध उपभोक्ताओं की भी है।
विज्ञापन


घटना के बाद जेई ने मोड़ लिया मुंह
शक्तिनगर। दो साल पूूर्व राजकिशन क्षेत्र के विद्युतीकरण के एक युवक की मौत के बाद जेई पर आरोप लगा कि कनेक्शन के नाम पर दबाव बनाकर वसूली को लेकर घटना घटी। किसी तरह मामला शांत हुआ। इसी के बाद करीब दो हजार से अधिक आबादी वाले राजकिशन क्षेत्र से जेई ने मुंह मोड़ लिया और संविदा कर्मचारियों की बल्ले बल्ले हो गई।

राजकिशन की बिजली आपूर्ति से संबंधित अव्यवस्था को दूर करने के लिए पूरी टीम भेेजी जाएगी और हर स्तर पर गड़बड़ी दूर किया जाएगा। -विमलेश कुमार सिंह, जेई, यूपीपीसीएल, शक्तिनगर/ अनपरा परिक्षेत्र।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें