शक्तिनगर । नॉर्दर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड के विभिन्न कोयला क्षेत्रों एवं इकाइयों में स्वच्छता पखवाड़े का शनिवार को शुभारंभ हुआ। यह आयोजन 16 से 30 जून तक किया जा रहा है। इकाइयों में शनिवार को स्वच्छता से जुड़े कई कार्यक्रमों का आयोजन कर लोगों को जागरूक किया गया।
निगाही क्षेत्र में परियोजना अधिकारी हरीश दुहान ने महाप्रबंधक कार्यालय में सभी स्वच्छता की शपथ दिलाई। महाप्रबंधक एके चौधरी ने आह्वान किया कि अपने कार्यालय एवं आस-पास के परिसर को स्वच्छ रखना हम सभी की नैतिक जिम्मेदारी है। प्रबंधन द्वारा कर्मचारियों को तीन डस्ट बीन हरा, भूरा एवं काला रंग का दिया गया। आवासों में रहने वाले कर्मचारियों को भी डस्टबिन वितरित किए जाएंगे। झिंगुरदा क्षेत्र में स्वच्छता पखवाड़े का शुभारंभ स्वच्छता रैली के साथ किया गया। महाप्रबंधक कार्यालय से महाप्रबंधक चिरतंजन सिंह ने स्वच्छता रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस रैली में झिंगुरदा क्षेत्र के विभागाध्यक्ष, अधिकारी, कर्मचारी, श्रमिक संघ प्रतिनिधि, डीएवी व सरस्वती शिशु मंदिर झिंगुरदा के विद्यार्थियों सहित लगभग 100 लोगों ने भाग लिया। नेहरू शताब्दी चिकित्सालय में स्वच्छता पखवाड़े का शुभारंभ स्वच्छता शपथ के हुई। मुख्य चिकित्सा सेवाएं डा. मीना नारायण ने स्वच्छता की शपथ दिलाई। इस मौके पर सहायक प्रबंधक आरके राठौर ने एनएससी में पूरे पखवाड़े में प्रतिदिन होने वाले विभिन्न कार्यक्रमों के बारे में सभी को अवगत कराया। जयंत क्षेत्र में स्वच्छता पखवाड़े की शुरूआत स्वच्छता शपथल के साथ हुई।