फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

24 दिन 25 सौ कुंतल गेंहू की हुई खरीददारी

विज्ञापन
विज्ञापन
तहसील क्षेत्र के 11 क्रय केंद्रों पर 24 दिनों में महज 2500 क्विंटल गेहूं की खरीददारी हुई है। केंद्रों पर शुद्घ पेयजल, बैठने के लिए समुचित इंतजाम आदि की व्यवस्था न होने के कारण किसान सरकारी दर पर गेहूं विक्रय करने में रूचि नहीं ले रहे हैं। वहीं किसानों को सुविधा उपलब्ध कराने के लिए हर रोज अफसरा संबंधितों को दिशा निर्देश जारी कर रहे हैं। बावजूद गेहूं खरीद रफ्तार नहीं पकड़ पा रही है।
विज्ञापन

नायब तहसीलदार कैलाश सिंह यादव ने बताया कि दुद्धी ,सांगोबंध ,महुली ,पकरी ,सलैयाडीह ,बभनी ,पिपरी सहित 11 गेूं क्रय केंद्रों पर एक अप्रैल से गेहूं की खरीद शुरू है, लेकिन केंद्रों पर गेहूं का आयात काफी कम है। 24 दिनों में महज 2500 कुंतल गेहूं की खरीद खरीदारी हुई है । अब तक 50 किसानों का भुगतान ऑनलाइन कर दिया गया है। वही 49 किसानों का अभी भी गेंहू क्रय केंद्रों पर भुगतान बकाया है, लेकिन बकाएदारों किसानों का 48 घंटे के अंदर भुगतान कर दिया जाएगा। कहा कि केंद्र प्रभारियों को किसानों को किसी प्रकार की असुविधा न हों, इसके लिए निर्देशित किया गया है।सभी केंद्रों पर जरूरत के अनुसार बोरा, तौल मशीन है। दो दिन पहले ही गेहूं खरीद की समीक्षा में लापरवाही उजागर होने पर डीएम ने दस लोगों का वेतन रोक दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें