कस्बे के चित्रगुप्त मंदिर में मंगलवार को युवा बहुजन सेवा समिति के तत्वावधान में समिति के राष्ट्रीय अध्यक्ष आनंद पटेल दयालु की अध्यक्षता में नि:शुल्क सिलाई प्रशिक्षण प्राप्त कर चुकी महिलाओं को प्रमाण पत्र दिया गया। दयालु ने कहा कि लोगों को आत्मनिर्भर बनाकर उन्हें सम्मानित किया जा रहा है। मुख्य अतिथि संस्था के संरक्षक धनराज सिंह ने कहा कि संस्था का यह कार्य आूने वाले समय में लोगों के लिए प्रेरणा का काम करेगा। विशिष्ट अतिथि अपना दलएस जिला उपाध्यक्ष अंजनी पटेल ने कहा कि महिलाएं अगर प्रशिक्षित हो जाती हैं तो अपना जीविकोपार्जन कर सकती हैं। कोषाध्यक्ष मनीष पटेल ने कहा कि महिला स्वावलंबी जब होती है तो देश सशक्त बनता है। डाली वर्मा, विद्या शर्मा, सोनी बानो, पूनम सिंह, प्रीति सिंह, अंकिता, कुसुम देवी आदि मौजूद रहीं। संचालन जावेस वानी ने किया।