फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बैंक पर एनसीएल कर्मियों ने किया प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
अनपरा (सोनभद्र)। स्टेट बैंक आफ इंडिया शाखा बीना के मुख्य द्वार पर गुरुवार को एनसीएल कर्मचारियों ने प्रदर्शन कर नारेबाजी की। कर्मियों का आरोप है कि उन्हीं के खाते से उन्हें पर्याप्त धन निकासी नहीं करने दिया जा रहा है। शाखा प्रबंधक के आश्वासन पर कर्मियों का गुस्सा शांत हुआ।
विज्ञापन

एनसीएल बीना कर्मचारियों का आरोप है कि उनके खाते से महज पांच हजार रुपये ही निकासी की जा रही है। रुपये न मिलने से उन लोगों के सामने बड़ी मुसीबत खड़ी हो गई है। शादी ब्याह व अन्य जरूरी कार्य के लिए पर्याप्त रुपये न मिलने से काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। इस मामले को लेकर एनसीएल कर्मियों ने करीब एक घंटे प्रदर्शन किया। बैंक प्रबंधक के खिलाफ नारेबाजी भी की।
शाखा प्रबंधक सुशील कुमार रावत ने एनसीएल कर्मियों को वार्ता के लिए बुलाया। कर्मियों की समस्या जानने के बाद बैंक प्रबंधक ने भरोसा दिया कि उनकी हर समस्या का निस्तारण कर दिया जाएगा। आश्वासन के बाद लोगों का गुस्सा शांत हुआ। शाखा प्रबंधक सुशील कुमार रावत ने कहा कि जल्द ही व्यवस्था में सुधार हो जाएगा। कैश की कमी के कारण ही पांच हजार रुपये निकासी की जा रही थी। कैश आते ही व्यवस्था में सुधार हो जाएगा। इस दौरान मुख्य रूप से अजय कुमार, इंद्रजीत पांडेय, जोगेंद्र तिवारी, धर्मजीत सिंह, मनोज सिंह, लाल बाबू वर्मा, पप्पू, राम प्रसाद गुप्ता आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें