कोन। भाजपा के जनसंपर्क कार्यालय पर शनिवार की शाम कोन मंडल की हुई बैठक में मुख्य अतिथि जिला उपाध्यक्ष शिव कुमार गुप्ता ने कहा कि पूर्व की सरकार ने ब्लॉक के नाम पर सिर्फ खाना पूर्ति ही कि थी, आज तक खतौनी में कोन ब्लॉक की जमीन का नाम भी नहीं है। संभवत: कोन में उपमुख्यमंत्री का कार्यक्रम होने जा रहा है उस वक्त कोन ब्लॉक की आधारशिला रखी जाएगी।
विनोद, प्रभावती देवी, मंजू देवी, हेमलता देवी ने कहा कि सरकार जब से बनी है बालू-गिट्टी की किल्लत हो गई है। इसकी वजह से कोन क्षेत्र में शौचालय, आवास बनने में समस्या आ रही है। कोन ब्लॉक का शिलान्यास होने के बावजूद अभी तक ब्लॉक के भवन का निर्माण शुरू नहीं हो सका, जिससे क्षेत्र की जनता में सरकार के प्रति विश्वास गिर रहा है। शशांक शेखर मिश्रा ने बूथ गठन, सेक्टर का पुन: निर्माण एवं सरकार द्वारा बजट में ग्रामीण क्षेत्र में मिलने वाले लाभ के बारे में कार्यकर्ताओं को विस्तार से जानकारी दी। बैठक में सुशील जायसवाल, संजय चतुर्वेदी, दीपक दुबे, तेजवंत पांडेय, विनय, विनोद, मुन्नीलाल, महेंद्र आदि मौजूद रहे।