फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

साथी का निलंबन वापस करने की मांग

विज्ञापन
विज्ञापन
सदर तहसील परिसर में बुधवार को उत्तर प्रदेश लेखपाल संघ की बैठक हुई। इसमें लेखपाल रामनाथ यादव के निलंबन वापस लिए जाने की मांग की गई। एसडीएम को निलंबन वापस करने के लिए मांगपत्र सौौंपा। मांगें पूर्ण न होने पर लेखपालों ने कार्य बहिष्कार करने का ऐलान किया।
विज्ञापन

वक्ताओं ने कहा कि शासन और प्रशासन के मंशानुसार लेखपाल कार्य कर रहे है। बावजूद इसके अधिकारियों द्वारा निलंबन जैसी कार्रवाई कर उत्पीड़न किया जा रहा है। इसे किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। चेतावनी देते हुए कहा कि 15 जनवरी तक अगर रामनाथ का निलंबन वापस नहीं लिया गया तो 16 जनवरी से कामकाज ठप कर धरना प्रदर्शन शुरू किया जाएगा। तहसील अध्यक्ष ज्योति कुमार गुप्ता, गोपाल जी निराला, विष्णु चंद्र द्विवेदी, शिवशंकर यादव, राजाराम यादव, अवधेश तिवारी, चंद्रकांत दूबे, राजेंद्र प्रसाद टंडन, रामचंद्र दिवाकर, लालजी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें