फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सेवा कार्य में रेणुकूट लायंस क्लब अव्वल

विज्ञापन
विज्ञापन
रेणुकूट। हिण्डाल्को प्रेक्षागृह में सोमवार की शाम बैठक का आयोजन किया गया। इसमें क्लब के कार्यों पर चर्चा की गई। आगामी कार्यक्रमों की तैयारी और पूर्व के कार्यक्रमों की समीक्षा की गई। पूरे मंडल में सेवा कार्य में रेणुकूट क्लब के अव्वल आने पर क्लब के सदस्यों ने खुशी जाहिर की।
विज्ञापन

मुख्य अतिथि लायन्स मंडलाध्यक्ष एमजेएफ कुंवर बीएम सिंह ने कहा कि रेणुकूट लायन्स क्लब के सेवा कार्यों की जितनी प्रशंसा की जाय, कम है। लायन्स आई केयर सेंटर के नेत्र चिकित्सा शिविर की भी प्रशंसा की। मंडलाध्यक्ष ने विगत वर्ष लायन्स क्लब रेणुकूट के किए गए सेवा कार्यों के लिए गोल्ड, सिल्वर व ब्रॉन्ज मेडल से सम्मानित किया। एमजेएफ लायन प्रभात चतुर्वेदी ने पांच नये सदस्यों को क्लब की सदस्यता दिलाई। क्लब अध्यक्ष एमजेएफ लायन अशोक गुप्ता ने मंडलाध्यक्ष का स्वागत किया। कुुछ सदस्यों को उनके उत्कृष्ट कार्य के लिये लायन अंतर्राष्ट्रीय पिन पहना कर सम्मानित किया। कार्यक्रम में क्लब सचिव मुकुल श्रीवास्तव, क्लब कोषाध्यक्ष संजीव वार्ष्णेय, विजय डोगरा, डीसी पांडेय, केके सिंह, आरएस गौतम, बाबू कुट्टन, गोपाल सिंह मौजूद रहे। प्रोग्राम चेयरमैन लायन संजय सक्सेना ने धन्यवाद ज्ञापित किया। संचालन आरएस तिवारी एवं शशि पांडेय ने किया। इससे पूर्व मंडलाध्यक्ष कुंवर बीएम सिंह ने मुर्धवा स्थित लायन्स विद्यालय का भ्रमण किया तथा सनबीम स्कूल के प्रांगण में पौधरोपण किया। मुर्धवा स्थित सत्संग हॉल में निर्धनों के बीच अन्न वितरित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें