सोनभद्र । राजनैतिक दलों के पदाधिकारियों और प्रतिनिधियों को विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र की प्रकाशित निर्वाचक नामावलियों, मतदाता सूची साफ्ट और हार्ड कापी मुहैया करा दी गई हैं। 31 जनवरी तक दावे आपत्तियां ली जाएंगी
डीएम पीके उपाध्याय ने कहा कि एक जनवरी 2018 को 18 वर्ष की आयु पूर्ण करने वाले युवक-युवतियों का शत-प्रतिशत नाम मतदाता सूची में शामिल कराया जाए। कहा कि राजनैतिक दल अपने बूथ स्तर एजेंटों की सूची भी जिला निर्वाचन कार्यालय को उपलब्ध कराने के साथ ही पुनरीक्षण कार्य में रुचि लें। कहा कि 31 जनवरी, 2018 तक दावें/आपत्तियां प्राप्त की जाएंगी। 30 दिसंबर-2017, 15 जनवरी-2018 एवं 29 जनवरी-2018 को मतदाता सूची स्थापित सभी बूथों पर पढ़कर सुनाई जाएगी। बताया कि अभियान के लिए 31 दिसंबर-2017, सात जनवरी, 21 जनवरी एवं 28 जनवरी, 2018 को सभी बूथों पर बूथ स्तर अधिकारी संबंधित प्रपत्रों के साथ मौजूद रहेंगे। इस दौरान मतदाता सूची में नाम जोड़ने, नामों की अशुद्धियों को दुरुस्त करने के साथ ही मृतक एवं अपात्र मतदाताओं का नाम मतदाता सूची से अपमार्जित करने की कार्यवाही की जाएगी।