फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ड्रोन कैमरे से की जाएगी निगरानी

विज्ञापन
विज्ञापन
निकाय चुनाव को सकुशल संपन्न कराने के लिए जिला प्रशासन एलर्ट हो गया है। सोमवार को जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी पीके उपाध्याय और एसपी आरपी सिंह ने संयुक्त रूप से राबर्ट्सगंज शहर के अतिसंवेदनशील मतदान केन्द्र राजा शारदा महेश इंटर कालेज परिसर का निरीक्षण किया। अधिकारियों ने इंजीनियरों से ड्रोन कैमरा चलवा कर देखा।
विज्ञापन

अधिकारियों ने कहा कि मतदान केन्द्रों के साथ ही शहर के सड़कों, एजेन्ट के बूथों के साथ ही नगर क्षेत्र के मुहल्लों पर ड्रोन कैमरे से नजर रखी जाएगी। चुनाव के दौरान किसी प्रकार अवरोध उत्पन्न करने वालों के खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्रवाई की जाएगी। इसके लिए सभी सेक्टर, जोनल मजिस्ट्रेट, एसडीएम, तहसीदार, सीओ और मतदेय स्थलों पर तैनात फोर्स को निर्देशित कर दिया गया है। कहा कि चुनाव के दौरान प्रशासनिक और पुलिस के अधिकारी भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेते रहेंगे। जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी पीके उपाध्याय और एसपी आरपी सिंह ने संयुक्त रूप से कहा कि नगरीय निकाय तैयारियां मुकम्मल कर ली गई है। उन्होंने बताया कि चुनावी की निगरानी ड्रोन कैमरे से भी की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें