प्रत्येक वार्ड में सात से 15 सदस्य बनाए जाएंगे
प्रदेश की हर सीट पर लड़ेगी भाजपा: सुरेश
अमर उजाला ब्यूरो
सोनभद्र। प्रदेश के प्रत्येक नगर पालिका और नगर पंचायत सीटों पर भाजपा के उम्मीदवार चुनाव लड़ेंगे। हर वार्ड में जनसेवी सात से 15 सदस्य बनाए जाएंगे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में चुनाव लड़कर सभी सीटों पर जीत हासिल की जाएगी।
शुक्रवार को राबर्ट्सगंज के पीडब्ल्यूडी डाक बंगले में शुक्रवार को प्रदेश के संसदीय कार्य, नगर विकास, शहरी समग्र विकास तथा नगरीय रोजगार एवं गरीबी उन्नमूलन मंत्री सुरेश कुमार खन्ना ने पत्रकारों से यह बातें कहीं। उन्होंने कहा कि संगठन का नेतृत्व अविलंब प्रत्याशियों की घोषणा करेगा। राबर्ट्सगंज नगर पालिका के जलनिकासी, पेयजल समेत अन्य समस्याओं को दूर करने की दिशा में तेजी से कार्य कराया जाएगा, ताकि नगरवासियों की समस्याएं दूर हो सके। कहा कि भाजपा सरकार साफ-सफाई ध्यान देते हुए विकास कार्य करा रही है।