फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चार दिन बाद यूपी-छतीसगढ़ मार्ग का जाम हटा, मिली राहत

विज्ञापन
विज्ञापन
सोनभद्र (बभनी)। यूपी-छत्तीसगढ़ मार्ग पर चार दिनों से लगा जाम बुधवार की देर शाम धीरे-धीरे हट गया है। इसके बाद जाम में फंसे लोगों के साथ ही आम लोगों ने राहत की सांस ली है। अभी भी सड़क पर बने गढ्ढों से वाहन चालकों में भय बना हुआ है। ग्रामीणों ने बभनी-आसनडीह मार्ग की मरम्मत कराए जाने की मांग उठाई है।
विज्ञापन

बभनी कस्बे मे रविवार को ट्रक के पलट जाने से जाम लग गया था। जैसे ही दूसरे दिन पलटे हुए ट्रक को उठाया गया, दूसरा ट्रक पलट गया। ताबड़तोड़ ट्रकों के पलटने से यूपी- छत्तीसगढ़ मार्ग पर चार दिनों तक जाम लगा रहा। मुख्य मार्ग पर जाम लगने के कारण कुछ वाहन लिंक मार्गों से गुजरने लगे। जिसकी वजह से लिंक मार्ग भी ध्वस्त हो गए। बता दें कि यूपी-छत्तीसगढ़ मार्ग पर बभनी से आसनडीह तक 16 किमी सड़क जगह-जगह गड्ढों में तब्दील हो चुकी है। सड़क पर चार फीट तक के गड्ढे हो चुके हैं। जिसकी वजह से सड़क पर आए दिन दुर्घटनायें होती रहती हैं। रविवार से ताबड़तोड़ ट्रकों के पलटने से चार दिनों तक मार्ग पर जाम लगा रहा। बुधवार की देर शाम जाम खुला तब धीरे-धीरे वाहनों का आवागमन शुरू हो सका। जब तक सड़क पर बने बड़े गढ्ढे भर नही दिए जाते तब तक आवागमन सुचारु रुप से मुश्किल है। ग्रामीण उमेश चंद्र पांडेय, पवन कुमार, सुनील कुमार, जितेंद्र कुमार, शिव प्रसाद, सुरेशचंद्र, रणबहादुर सिंह ने शीघ्र सड़क की मरम्मत कराने की मांग उठाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें