फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सपा कार्यकर्ताओं ने जल-जमाव पर सांकेतिक जाम कर किया प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
सोनभद्र। राबर्ट्सगंज नगर के धर्मशाला चौक पर जल-जमाव से नाराज दूकानदारों के साथ सपा कार्यकर्ताओं ने गुरुवार को वाराणसी-शक्तिनगर मार्ग पर जाम कर विरोध-प्रदर्शन किया। नगर पालिका प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की गई। राबर्ट्सगंज चौकी पुलिस के आश्वासन के बाद जाम हटा।
विज्ञापन

सपा जिला सचिव प्रमोद यादव ने कहा कि धर्मशाला चौक पर बारिश के दिनों में जल-जमाव होने से दूकानदार से लेकर आम लोग परेशान हैं। जल-जमाव होने से पानी घरों में घुस जा रहा है। नाली की साफ-सफाई कराकर जल निकासी के प्रबंध के लिए कई बार व्यापारियों ने नगर पालिका प्रशासन से मांग की है, लेकिन कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा। नगर सचिव मनीष त्रिपाठी एवं राजकुमार केशरी ने कहा कि जल-जमाव की समस्या से को गंभीरता से नहीं ले रहे हैं। उधर जाम की वजह से धर्मशाला चौक पर वाहनों की कतार लग गई। राबर्ट्सगंज चौकी पुलिस के आश्वासन के बाद लोगों ने जाम हटा लिया, इसके बाद आवागमन बहाल हो गया। चेतलाल, अरुण केशरी, जावेद आलम, बिट्टू, संतोष, शमशाद, आशिफ, अरुण रस्तोगी, जय प्रकाश, गोलू, राजकुमार केशरी, मुन्ना कुशवाहा, चंदन केशरी आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें