फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

16 मामलों का हुआ निस्तारण

Tue, 16 Feb 2016 11:49 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो सोनभद्र
विज्ञापन
विज्ञापन
जिले की तीनों तहसीलों राबर्ट्सगंज, घोरावल और दुद्धी में मंगलवार को तहसील दिवस का आयोजन किया गया। इस मौके पर कुल 137 मामले आए, जिनमें से सिर्फ 16 मामलों का मौके पर निस्तारण किया गया। शेष लंबित 121 मामलों को एक सप्ताह के भीतर संबंधितों को निस्तारण का निर्देश दिया गया।
विज्ञापन



मुख्य तहसील दिवस राबर्ट्सगंज में सीडीओ महेंद्र सिंह और एसपी रामलाल वर्मा की मौजूदगी में कुल 68 मामले आए। मौके पर 10 मामलों का निस्तारण किया गया। शेष 58 मामलों का समय सीमा के भीतर संबंधितों को निस्तारण का निर्देश दिया गया। इस मौके पर एसडीएम कैलाश सिंह, एएसपी शंभूशरण यादव आदि लोग मौजूद रहे।


तहसीलदार दुद्धी जितेंद्र सिंह की अध्यक्षता में आयोजित तहसील दिवस में कुल 52 मामले आए। जिनमें से सिर्फ चार मामलों का मौके पर निस्तारण किया गया। शेष 48 मामलों को समय सीमा के अंदर निस्तारित करने की हिदायत दी गई। इस मौके पर नायब तहसीलदार पवन कुमार यादव, कैलाश, सीओ लक्ष्मण राय, सीओ सीतांशु यादव, बीडीओ डॉ. प्रभात कुमार द्विवेदी, कोतवाल मनोज कुमार पांडेय आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन



तहसीलदार घोरावल दिनेश चंद्र मिश्र की अध्यक्षता में आयोजित तहसील दिवस में कुल 17 मामले आए। मौके पर महज दो मामलों का निस्तारण किया गया। शेष 15 मामलों को समयसीमा में निस्तारित करने को कहा। इस मौके पर बीडीओ अश्वनी कुमार सोनकर, नायब तहसीलदार अनिल वर्मा, कोतवाल सुनील चंद्र तिवारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें