कोन थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत निगाई के टोला गईयाबथान के पास से पुलिस ने 16 पशुओं के साथ दो लोगों को गिरफ्तार कर लिया। पशुओं को बिहार के रास्ते बंगाल ले जाया जा रहा था। पूछताछ के बाद पुलिस ने आरोपी तस्करों का चालान कर दिया।
बिहार बार्डर की ओर गश्त कर रही पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर गइयाबथान के पास घेरेबंदी कर दो लोगों को पकड़ा। उनके कब्जे से 16 पशुओं को मुक्त कराया। पूछताछ में उनकी पहचान कुड़वा पड़रक्ष निवासी नूर मुहम्मद और नौडिहा निवासी जालिम प्रसाद के रूप में हुई।
पुलिस ने दोनों के खिलाफ गोवध निवारण और पशु क्रूरता अधिनियम के तहत केस दर्ज किया है। प्रभारी निरीक्षक गोपालजी गुप्ता ने बताया कि 16 पशुओं को लेकर बिहार ले जा रहे दो लोगों को गिरफ्तार कर चालान कर दिया गया। पशुओं को स्थानीय पशु पालकों को सुपुर्द कर दिया गया है।