फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonebhadra News: अश्लील फोटो भेजकर परेशान कर रहा था रिश्तेदार, केस दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
चोरी-छिपे महिला की फोटो खींच कर उसके और पति के मोबाइल पर आपत्तिजनक फोटो-वीडियो भेजने के आरोप में ओबरा पुलिस ने महिला के ही रिश्तेदार पर केस दर्ज किया है।
विज्ञापन

पीड़िता ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि बड़ी बहन का चचेरा देवर पिछले कई दिनों से उसके और पति के मोबाइल पर अश्लील फोटो-वीडियो भेजकर उसे लगातार परेशान कर रहा है।
इससे तंग आकर उसने आत्महत्या करने की भी कोशिश की। घर वालों के समझाने बुझाने पर वह हिम्मत जुटाकर शिकायत महिला हेल्पलाइन 1090 पर दर्ज कराई।
बीते 16 सितंबर को स्थानीय पुलिस को भी मामले से अवगत कराया था। आरोपी उसे रोजाना 40 से अधिक बार फोन कर परेशान करता है। नंबर ब्लॉक करने के बाद भी वह अलग-अलग नंबरों से उसे लगातार परेशान करता रहा।
विज्ञापन

पुलिस ने आरोपी को 18 सितंबर को थाने बुलाकर कार्रवाई की बात कही थी, लेकिन आज तक कोई कार्रवाई नहीं की गई। मनबढ़ आरोपी लगातार अलग-अलग नंबरों से उसे फोन कर ब्लैकमेल करने से साथ ही डरा धमका रहा है।
विज्ञापन

डीएम बद्रीनाथ सिंह के निर्देश पर ओबरा पुलिस ने युवक के खिलाफ आईटी एक्ट सहित अन्य धाराओं में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें