फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लाइनमैन की मौत से क्षुब्ध संविदा कर्मियों ने किया प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
बभनी। स्थानीय सब स्टेशन पर तैनात लाइनमैन की शनिवार को खंभे से गिरने से हुई मौत के बाद से संविदा कर्मी नाराज हैं। रविवार को संविदा कर्मियों ने कार्य बहिष्कार किया और मुआवजा समेेत अन्य सुविधाएं देने की मांग को लेकर बभनी विद्युत सब स्टेशन पर प्रदर्शन किया। चेताया कि जब तक कर्मचारियों का शोषण बंद नहीं होता हड़ताल जारी रहेगी। उनकी हड़ताल से रविवार की सुबह सात बजे से विद्युत आपूर्ति ठप है जो अब तक बहाल नहीं हो सकी।
शनिवार को बभनी सब स्टेशन पर तैनात लाइनमैन की पोल से गिरकर मौत के बाद बभनी, म्योरपुर, बीजपुर के सविंदा कर्मी आक्रोशित है। उनका आरोप है कि उन्हें सुरक्षा किट नही दिया गया। खंभे पर चढ़ने की कोई व्यवस्था नही है। रविवार को अपनी मांगों को लेकर संविदा कर्मियों ने बभनी सब स्टेशन पर धरना पर बैठ कर ठेकेदार और विभाग के खिलाफ नारेबाजी की। संविदा कर्मी रामनरायन, धनपत, कृष्ण कुमार, मनोज कुमार, गीरेंद्र कुमार, छोटेलाल, राम प्रसाद सहित अन्य संविदा कर्मियों ने विभाग और ठेकेदार पर मनमानी का आरोप लगाते हुए बभनी क्षेत्र की आपूर्ति ठप कर दी। इससे क्षेत्र में बिजली आपूर्ति ठप है। इससे क्षेत्र में लोग परेशान हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

संविदा कर्मियों की मांग है कि मृतक को मुआवजा और सविंदा कर्मियों को मानक के हिसाब से भुगतान किया जाए। उन्हें सुरक्षा कीट दिया जाए। विभाग के ठेकेदार से कराए जा रहे शोषण को बंद किया जाए। इस मौके पर रामचंद्र, विनय कुमार, राजेश कुमार, रहमत अली, बाबूलाल, रामदेव, सुनील कुमार, संतोष, संदीप कुमार, कृष्ण कुमार मौर्या, तसउवर अंसारी, अनिल कुमार, संतोष, गुलाब चंद, सूरज सिंह, राम प्रसाद, बलेंद्र सिंह मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें