फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अंधाधुंध हो रही बिजली कटौती पर फूटा गुस्सा

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
सोनभद्र। अंधाधुंध हो रही बिजली कटौती के विरोध में शनिवार को राबर्ट्सगंज कचहरी तिराहे पर सपाजनों ने प्रदेश सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया। रोस्टर के अनुसार आपूर्ति करने की मांग की। बिजली की दरों में होने वाली वृद्धि पर अविलंब रोक लगाने की मांग की। मांगें पूर्ण न होने पर वृहद आंदोलन की चेतावनी दी।
जिला मीडिया प्रभारी महफूज आलम खां ने कहा कि पूर्व में बिजली विभाग को कटौती रोकने के ज्ञापन सौंपा गया था। इसके बावजूद कटौती पर रोक नहीं लग सकी। कहा कि जब से केंद्र और प्रदेश में भाजपा सरकार आई है तब से बिजली की कटौती बढ़ गई है। कहा कि पूर्व की सपा सरकार ने जो बिजली बिल की व्यवस्था लागू की थी उसे बहाल किया जाए। चेतावनी देते हुए कहा कि बिजली कटौती पर रोक नहीं लगी और बिजली बिल के दर कम नहीं हुए तो आम जनमानस सड़क पर उतरने को बाध्य होंगे। इसकी संपूर्ण जिम्मेदारी शासन और जिला प्रशासन की होगी। राहुल सेठ, जावेद कुरैशी व हरिशंकर विश्वकर्मा ने कहा कि भाजपा की सरकार गरीब जनता विरोधी सरकार है। प्रत्येक सरकारी संस्थानों को निजीकरण किया जा रहा है। जिसकी वजह से प्रदेश में बिजली का दाम बढ़ता जा रहा है। अगर इसी तरह बिजली का दाम बढ़ता रहा तो भारत विश्व गुरु नहीं विश्व का सबसे दबा कुचला देश कहलाएगा। प्रदर्शन में अजय कुमार, गंगा राम, राम चंद्र भारतीय, अमन पाठक, अमन दूबे, पृथवी राज चटर्जी, अरविन्द यादव, विशाल कुमार, आकाश सोनी, विकाश पांडेय, बबलू खा, ओम प्रकाश सिंह, राजेश यादव, राहुल कुशवाहा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


कटौती पर रोक लगाने की मांग
सोनभद्र। राबट्र्सगंज में कचहरी गेट के समीप शनिवार को समाजवादी पार्टी के जिला सचिव प्रमोद यादव के नेतृव में कार्यकर्ताओं ने बिजली विभाग के विरोध में प्रदर्शन किया। वक्ताओं ने कहा कि बिजली कटौती और मृल्य वृद्घि बंद हो। मनीष तिवारी, जुनैद अंसारी, दीपक केशरी, राजू केशरी, आजाद कुशवाहा, शिवपूजन आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें