फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हल्की बारिश ने विकास कार्यों की खोल दी पोल

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
सोनभद्र। जिले में शनिवार को रूक-रूक कर हो रही बूंदाबादी से लोगों को राहत मिली है। हालांकि तेज बारिश नहीं हुई है। लेकिन दिनभर रूक-रूक कर हो रही रिमझिम बारिश से मौसम में आए इस बदलाव से किसानों में इस बात की आस जगी है कि बारिश अब जल्द होगी और खेती का काम भी समय से शुरू हो जाएगा। वहीं हल्की बारिश ने राबट्र्सगंज नगर में कराए गए विकास कार्यों की पोल खोल कर रख दी। सड़कों पर जगह-जगह जलजमाव होने से लोगों को परेशानी हुई।
विज्ञापन

बताते चले कि जिले में शनिवार की अलसुबह हल्की बूंदाबादी होने से लोगों को गर्मी से राहत मिली। सुबह करीब दस बजे अचानक आसमान में रिमझिम बारिश शुरू हो गई। दिनभर रूक-रूक कर हो रही बारिश से शहर से लेकर गांवों तक की सड़कें कीचडय़ु़क्त हो गई। बारिश होने से किसान खेती-बारी की तैयारी में जुट गए हैं। वहीं जिले की इकलौती नगर पालिका राबट्र्सगंज के नवीन सब्जी मंडी के सामने, सिविल लाइंस रोड समेत अन्य स्थानों पर बारिश का पानी जम गया। इन रास्तों से गुजरने वाले वाहनों के छीटें से राहगीर भीग जा रहे थे। नालियों के जाम होने से दीप नगर समेत अन्य मोहल्ले में नाबदान का पानी सड़कों पर जम गया। लोगों का मानना है कि हल्की बारिश में यह हाल है तो मूसलाधार बारिश होने पर क्या होगा। इस संबंध में नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी प्रदीप गिरि ने कहा कि नालियों के साफ-सफाई का कार्य कराया जा रहा है। बारिश से पूर्व सभी नालियों की सफाई करा दी जाएगी, ताकि लोगों को परेशानी न होने पाएं। उधर कोन क्षेत्र में बारिश होने से उमस भरी गर्मी और चिलचिलाती धूप से लोगों को राहत मिली। वही कोन बस स्टैंड पर पानी की निकासी की व्यवस्था न होने से जल जमाव हो गया। सड़क पर पानी जमा होने से राहगीरों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें