फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हल्की बारिश में ही 24 घंटे आपूर्ति ठप, नाराजगी

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
म्योरपुर। ब्लॉक की विभिन्न ग्राम पंचायतों में बुधवार की देर शाम हुई बारिश के बाद से ही विद्युत आपूर्ति ठप है। इससे लेकर लोगों में नाराजगी व्याप्त है। ग्रामीणों ने तत्काल आपूर्ति बहाल करने की मांग की है।
विज्ञापन

म्योरपुर इलाके के ग्रामीणों का कहना है कि चुनाव और उससे पूर्व बिजली की आपूर्ति बहुत अच्छे तरीके से होती थी, लेकिन उसके बाद से ही आपूर्ति लड़खड़ा गई है। सबस्टेशन कुंडाडीह व नधिरा से होने वाली आपूर्ति से लोगों को काफी राहत थी, लेकिन चुनाव के बाद से ही आपूर्ति अनियमित हो गई है। 24 घंटे से ठप हुई आपूर्ति की वजह से ब्लॉक की कुंडाडीह, बलियरी, सुपाचुआं, लीलासी, देवरी, किरबिल, रासपहरी, खैराही, गोविंदपुर, गंभीरपुर, कुसम्हा, किरवानी आदि गांवों में आपूर्ति ठप होने से लोगों के जरूरी कार्यों पर असर पड़ा है। इससे लोगों में नाराजगी व्याप्त है। ग्रामीणों ने तत्काल विद्युत आपूर्ति बहाल करने की मांग की है। उनका कहना है कि हल्की बरसात में ही बिजली कट जा रही है, तो अभी पूरी बरसात बाकी है। ऐसे में विभाग बरसात में किस तरह से आपूर्ति करेगा इसको लेकर कोई ठोस पहल नहीं कर रहा है। ग्रामीणों ने आपूर्ति में सुधार की मांग की है। इस संबंध में अवर अभियंता से बात करने का प्रयास किया गयाए लेकिन उनका मोबाइल स्विच ऑफ रहा। बिजली विभाग के एसएसओ मनीष गुप्ता ने कहा कि पिपरी से ही आपूर्ति ठप है। शाम तक आपूर्ति बहाल की जा सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें