फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क निर्माण के लिए हो रही नापी का शुरू हुआ विरोध

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
सोनभद्र। उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल के पदाधिकारियों ने बृहस्पतिवार को डीएम से मिलकर उन्हें मांगपत्र सौंपा। राबर्ट्सगंज में पीडब्ल्यूडी द्वारा घोरावल से खलियारी मार्ग के निर्माण के लिए कराई जा रही नापी पर रोक लगाने की मांग की।
जिलाध्यक्ष राजेश गुप्ता का कहना है कि घोरावल से खलियारी मार्ग के निर्माण के लिए राबर्ट्सगंज नगर में पीडब्लूडी विभाग द्वारा नापी करायी जा रही है। राबट्र्सगंज नगर एक पुराना शहर है। मुख्य मार्ग पर व्यावसायी अपना व्यवसाय करते है। राबर्ट्सगंज धर्मशाला चौक से बाईपास रोड, बढ़ौली चौक, सिविल लाइन रोड़, महिला थाना होते हुए पन्नूगंज मार्ग में मिलाया जाना चाहिए। पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष कृष्ण मुरारी गुप्ता ने कहा कि नगर में हो रही नापी को तत्काल बंद कराया जाए। नगर की सड़क 45 से 50 फीट ही है। जबकि पीडब्लूडी सड़क के मध्य से 45-45 फीट की नापी करा रही है। पवन कुमार जैन ने कहा कि सड़क निर्माण होने से व्यापारियो का मकान समाप्त हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

व्यापारियों ने कहा कि सड़क निर्माण कार्य बंद नही किया गया तो व्यापारी सड़क पर उतरने के लिए बाध्य होंगे। उधर चुर्क गेस्ट हाऊस में उत्तर प्रदेश व्यापार मंडल का एक प्रतिनिधि मंडल प्रभारी मंत्री अर्चना पांडेय से मिलकर सड़क की नापी बंद कराने की मांग की। प्रभारी मंत्री अर्चना पांडेय ने व्यापारियो को आश्वासन दिया कि नगर के मध्य से सड़क निर्माण नही होने दिया जायेगा। सांसद पकौड़ी लाल कोल के माध्यम से नीतिन गडकरी भूतल व सड़क परिवहन मंत्री से सामने मामले को रखकर प्रस्ताव निरस्त कराने की बात कही। प्रकाश केशरी, संदीप सिंह चंदेल, सुरेश केशरी, श्याम केशरी, अजय केशरी, बबलू केशरी, हर्ष केशरी शामिल रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें