फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेकार साबित हो रही मुर्धवा पेयजल परियोजना

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
रेणुकूट। मुर्धवा ग्राम पंचायत में पेयजल समस्या ने विकराल रूप ले लिया है। ग्रामीण प्रचंड गर्मी में बूंद बूंद पानी के लिए तरस रहे हैं। ग्रामसभा में पानी की भीषण समस्या को देखते हुए तीन वर्ष पहले जल निगम ने निहाईपाथर गांव में जल संयंत्र लगाकर मुर्धवा, खाड़पाथर, निहाईपाथर, धौकीनाला गांव में जलापूर्ति का व्यवस्था किया। शुरुआत के दिनों में जलापूर्ति ठीक रही, लेकिन अब विभागीय लापरवाही से व्यवस्था पूरी तरह से चरमरा गई है। इस भीषण गर्मी में ग्रामीण नहाने का पानी तो दूर पीने के शुद्ध पानी के लिए तरस गए हैं। इलाके के लोग आधा से एक किमी दूर लगे हैंडपंपों से पानी भरने को विवश हैं। ग्रामीणों ने बताया कि गर्मी के शुरुआत से ही आपूर्ति गड़बड़ा गई थी, लेकिन अब स्थिति बेकाबू हो गया है। बीते डेढ़ महीनों में 10 से 15 मिनट से ज्यादा जलापूर्ति नहीं किया जाता। पानी की गति इतनी धीमी होती है कि तीन चार बाल्टी भी मुश्किल से भरा पाता है। जमीन से तीन फीट ऊपर भी पानी नही चढ़ पाता है। कर्मचारी कभी बिजली नहीं होनेए लो वोल्टेज की समस्या तो कभी पाइप लीकेज होने की समस्या बताकर अपनी जिम्मेदारियों से पल्ला झाड़ लेते हैं। मुर्धवा के गोविंद प्रसाद, लल्लन प्रसाद, विजय कुमार, रामाशीष, ननकू, गोविंदा, मनोज, बैजनाथ का कहना है कि जल निगम के कर्मचारियों के लापरवाही का नतीजा है कि हम लोगों को जून महीने में पीने के पानी के लिए भी तरसना पड़ रहा है। पूरे गांव में केवल 25 फ़ीसदी लोगों तक नल का कनेक्शन लगाया गया है बावजूद पानी की समस्या में कोई सुधार नहीं आया। अगर सौ फीसदी कनेक्शन लग जाए तो जलापूर्ति व्यवस्था भगवान भरोसे ही हो जाएगा। मुर्धवा ग्राम सभा के क्षेत्र पंचायत सदस्य अजय राय ने जलापूर्ति व्यवस्था में तत्काल सुधार किए जाने का मांग किया है।

बिजली के नाते पानी आपूर्ति होती है प्रभावित
रेणुकूट। जल निगम के जेई धर्मेंद्र यादव ने कहा कि मुर्धवा पेयजल परियोजना की बिजली आपूर्ति जंगली रास्ते से होकर गई है। जरा सी आंधी आने पर विद्युत विभाग द्वारा आपूर्ति रोक दी जाती है और पेट्रोलिंग के बाद ही आपूर्ति शुरू होती है। इस वजह से पानी की अनियमित आपूर्ति हो रही है। केबल तार से विद ्युत आपूर्ति होने पर इस समस्या से निजात पाई जा सकती है, जिसके संबंध में विद्युत विभाग से वार्ता चल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


टैंकर से होती है पानी की आपूर्ति
रेणुकूट। ग्राम प्रधान अर्चना गुप्ता ने बताया कि अनियमित विद्युत कटौती व लो वोल्टेज की समस्या के चलते ग्राम पंचायत में पानी की समस्या बढ़ गई है। कुछ जगहों पर पानी की गति धीमी है और जहां पर पानी की समस्या है वहां पर प्रतिदिन टैंकर से सप्लाई कराया जा रहा है। बड़वान गांव में जल निगम ने कनेक्शन नहीं दिया है। वहां तीन हैंडपंप लगे हैं। पेयजल की समस्या को देखते हुए वहां भी प्रतिदिन एक टैंकर पानी का सप्लाई कराया जा रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें