फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विद्यालयों, महाविद्यालयों की समस्याओं के निजात को होगा संघर्ष

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
सोनभद्र। विद्यालय- महाविद्यालय प्रबंधक महासभा की बैठक में स्कूल-कालेजों की समस्याएं हल करने के लिए संघर्ष करने का निर्णय लिया गयाद्घ
मंगलवार को मॉ वैष्णो माडल पब्लिक स्कूल राबर्ट्सगंज में हुई बैठक में प्रबंधन महासभा को मजबूत बनाने और संगठन के विस्तार पर चर्चा की गई। इसमें सर्व सम्मति से डॉ. गोपाल सिंह अध्यक्ष, सुशील कुमार चौबे महासचिव और गुलाब राय कोषाध्यक्ष मनोनीत किए गए। इसके अलावा जिले के प्रत्येक ब्लॉक से एक-एक सदस्य का चयन कर 11 सदस्यीय जिला स्तरीय कमेटी गठित की गई। इसके साथ ही वरिष्ठ प्रबंधकों का एक संरक्षक मंडल बनाया गया।
बैठक में डॉ. गोपाल सिंह ने कहा कि आज के परिवेश में विद्यालयों, महाविद्यालयों से जुड़ी तमाम समस्याओं का निराकरण एक मंच के माध्यम से किया जा सकता है। सभी प्रबंधकों को अब एक मंच से जोड़कर उनकी हर समस्या के समाधान का प्रयास किया जाएगा। प्रत्येक बिंदु पर प्रबंधक महासभा समस्याओं के निदान के लिए संघर्ष करेगा। उन्होंने कहा कि प्राथमिक स्तर से लेकर महाविद्यालयों तक के प्रबंधकों का मजबूत महासंगठन आगे दिसंबर माह में बड़ा जनपदीय सम्मेलन कराने पर विचार कर रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बैठक में विद्याशंकर तिवारी, व्यासमुनि पांडेय, डॉ. प्रसन्न पटेल, डॉ. केपी मौर्या, नंदलाल मौर्य, रविंद्र सिंह, रमाशंकर दूबे व डॉ. विजेंद्र सिंह सदस्य चुने गए। इस मौके पर कार्यकारी अध्यक्ष गोविंद यादव, जितेंद्र सिंह, सुधीर कुमार मिश्रा, प्रबोध सिंह, श्याम बिहारी यादव, बीएन यादव, अनिल कुमार सिंह, अखिलेश मिश्रा, विकास यादव, संतोष सिंह पटेल मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें