फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

झारखंड में नक्सली हमले के बाद बार्डर पर अलर्ट

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
सोनभद्र। जिले से सटे झारखंड के सरायकरेला खरसावां जिले में शुक्रवार को पुलिस टीम पर नक्सली हमले में एक अफसर सहित पांच पुलिसकर्मी के शहीद होने के बाद जिले की पुलिस सतर्क हो गई है। एएसपी नक्सल ने बार्डर पर फोर्स को अलर्ट कर दिया है। जंगली रास्तों पर पैनी नजर रखी जा रही है। शनिवार को जंगलों में पुलिस ने कई संदिग्धों से पूछताछ भी की।
झारखंड के सरायकरेला खरसावां जिले कुकुडू में शुक्रवार की शाम गश्त पर निकली फोर्स पर नक्सलियों ने ताबड़तोड़ गोलियां बरसाने लगे। इसमें एक अफसर समेत पांच पुलिस कर्मियों की मौके पर मौत हो गई। घटना के बाद झारखंड पुलिस केंद्रीय सुरक्षा बलों के साथ फोर्स पर हमला कर असलहा लूट कर भागने वाले नक्सलियों को पकडने के लिए अभियान शुरू कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस से बचने के लिए पूर्व की भांति नक्सली सीमावर्ती इलाकों में पनाह न लेने पाएं, इसको लेकर पुलिस प्रशासन अलर्ट हो गया है। शनिवार को झारखंड बार्डर से सटे खरौधी, बागेसोती, नकतवार, विण्ढमगंज समेत अन्य इलाकों में फोर्स च्रक्रमण करती रही। जंगली रास्तों पर तैनात फोर्स आने-जाने वाले कई संदिग्ध व्यक्तियों से पूछताछ करने के बाद उन्हें जाने दिया। एएसपी (नक्सल) अरुण कुमार दीक्षित ने कहा कि झारखंड में हुई नक्सली घटना को गंभीरता से लेते हुए बार्डर पर फोर्स को 24 घंटे अलर्ट रहने का निर्देश दिया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें