फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नगर पालिका प्रशासन के खिलाफ किया प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
सोनभद्र। राबर्ट्र्सगंज नगर पालिका क्षेत्र में मानक के अनुसार विकास कार्य न कराए जाने का आरोप लगाते हुए शुक्रवार को ब्रम्हनगर में पूर्वांचल नवनिर्माण मंच ने नपा प्रशासन के खिलाफ प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने नपा प्रशासन पर विकास कार्य कराने के नाम पर सरकारी धन का दुरुपयोग करने का आरोप मढ़ा।
विज्ञापन

वक्ताओं ने कहा कि वार्ड 17 में करीब 24 लाख की लागत से बन रहे सीसी रोड एवं कवर्ड नाली के निर्माण मेें मानकों की अनदेखी की जा रही है। जिला प्रशासन अब तक कराए गए कार्यों की जांच करें। निर्माण कार्य के दौरान पानी का छिड़काव नहीं कराया जा रहा है। मंच के उपाध्यक्ष गिरिश पांडेय ने कहा कि सड़क किनारे सेफ्टी वॉल बनाए बगैर सीसी रोड की ढलाई की जा रही है। उन्होंने जिला प्रशासन ने मानक के अनुसार कार्य करवाने और अब तक कराए गए कार्यों की जांच कराए जाने की मांग की। राहुल, विनय मिश्रा, अर्जुन चौहान, अमित श्रीवास्तव, किशन सिंह, डब्लू शर्मा, सूरज कुमार, गुलाम यासिन, बजरंग, मोहन लाल, बृजेश तिवारी, चंदन सिंह, विनित मिश्रा, अजीत शुक्ला, मनोज सिंह, विनय तिवारी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें