फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अनपरा परियोजना ने 8 स्वर्ण, 9 रजत व 7 कांस्य पदक जीते

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
अनपरा। लखनऊ में आयोजित तीन दिवसीय 45वीं उत्तर प्रदेश पावर सेक्टर अंतर परियोजना/डिस्काम्स एथलेटिक्स, रस्साकशी एवं पावरलिफ्टिंग प्रतियोगिता मे अनपरा तापीय परियोजना ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 8 स्वर्ण व 9 रजत पदक एवं 7 कांस्य प्राप्त कर ऊर्जांचल का नाम रोशन किया है।
विज्ञापन

अनपरा परियोजना के क्रीड़ा अधिकारी सुनिल कुमार ने बताया कि 10 से 12 जून तक लखनऊ में आयोजित उत्तर प्रदेश पावर सेक्टर अन्तर परियोजना/डिस्काम्स एथलेटिक्स, रस्साकशी एवं पावरलिफ्टिंग प्रतियोगिता मे अनपरा तापीय परियोजना के शानदार प्रदर्शन के बदौलत 8 स्वर्ण व 9 रजत पदक एवं 7 कांस्य खिलाडिय़ों ने प्राप्त किया है। 100, 200 व 400 मीटर दौड़ में चन्द्रभान व अमित कुमार ने स्वर्ण पदक प्राप्त किया। हैमर थ्रो, पावर लिफ्टिंग में पवन विश्वकर्मा, नवीन राय व अमित कुमार ने स्वर्ण पदक प्राप्त किया। 4 गुणे 4 रिले रेस दौड़ में अमित, सतेन्द्र, चन्द्रभान व पंकज ने स्वर्ण पदक प्राप्त किया। 800, 1500, 5000 व 10000 मीटर दौड़ में अमित कुमार, पंकज सिंह व चन्द्रभान ने रजत पदक प्राप्त किया। भोला फेक में संदीप रमन, 800 मीटर दौड़ में अनुप यादव, गोला फेक में नवीन राय, लम्बी कूद में चन्द्रभान, 5000 व 10000 मीटर दौड़ में सतेन्द्र, 74 किलोग्राम में विकास सिंह, डिस्कस थ्रो में चन्द्रभान ने कास्य पदक जीता। रस्सा-कस्सी में महेन्द्र यादव, राधेश्याम, पंकज सिंह, पवन कुमार, अनिल यादव, सुभाष चन्द्र, नवीन राय, संदीप रमन व चन्द्रभान ने रजत पदक प्राप्त किया। प्रतियोगिता में अमित कुमार 17 अंक प्राप्त कर सर्वश्रेष्ठ एथलिट के रूप में द्वितीय स्थान पर रहें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें