फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पेयजल संकट से निजात दिलाने की मांग को लेकर प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
सोनभद्र। पेयजल के संकट से जूझ रहे गांवों में टैंकरों से पानी की आपूर्ति कराने समेत अन्य मांगों को लेकर सोमवार को कलेक्ट्रेट में भारत की कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी-लेनिनवादी) ने धरना प्रदर्शन किया। इसके बाद डीएम को तीन सूत्रीय मांगपत्र सौंपा।
विज्ञापन

वक्ताओं ने कहा कि भीषण गर्मी के चलते घोरावल तहसील क्षेत्र के अधिकांश गांवों में पेयजल संकट उत्पन्न हो गया है। चिलचिलाती धूप में लोगों को पानी के लिए इधर-उधर भटकने को मजबूर है। विवश होकर लोग नदी, नाले का दूषित पानी का सेवन कर रहे हैं। इसी तरह से सदर तहसील के खेवंधा, देवखर, बड़गावा, सलखन, कुरूहुल, कझगावा, पसही, बिच्छी, बुड़हर, लोढ़ी, उरमौरा, बढ़ौली समेत अन्य गांवों में पानी की समस्या विकराल रूप धारण कर चुकी है। का कि दुद्घी तहसील क्षेत्र के कई गांवों में पानी की समस्या उत्पन्न हो गई है। वक्ताओं ने कहा कि जिन गांवों में वर्तमान में ग्राम पंचायतों या जल निगम द्वारा टैंकरों से आपूर्ति की जा रही है। वहां के लोगों को भी जरूरत के अनुसार पानी नहीं मिल पा रहा है। सबसे अधिक पहाड़ी क्षेत्रों के गांवों में पानी की समस्या है। शवीगनराम, नोहर, जवाहिर, लालती, लक्ष्मी, अमरावती, सरोज, दयाराम, बसंतु आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें