फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खुले आसमान के नीचे रखे गेहूं भीगने परनपेंगे प्रभारी

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
सोनभद्र। जिले के 72 क्रय केंद्रों पर 54500 मीट्रिक टन गेहूं खरीदना है। लक्ष्य के सापेक्ष अब तक लगभग 40 हजार एमटी गेहूं क्रय किया जा चुका है। इनमेें से लगभग साढ़े नौ हजार मीट्रिक टन गेहूं क्रेेंद्रों के बाहर रखा हुआ है। आने वाले दिनों में होने वाली बारिश से गेहूं भीगने न पाएं इसके लिए केंद्र प्रभारियों को तिरपाल आदि का इंतजाम कराने का निर्देश दिया गया है। बारिश से जिन केंद्रों पर गेहूं भीगेगा वहां के प्रभारियों को लापरवाह मानते हुए उनके विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी।
गौरतलब हो कि शासन ने जिला प्रशासन को वर्ष 2019-20 में 54500 मीट्रिक टन गेहूं क्रय करने का लक्ष्य दिया है। किसानों को प्रति कुंतल गेहूं का समर्थन मूल्य 1840 रुपये देने के लिए निर्धारित किया गया है। राबर्ट्सगंज , दुद्धी और घोरावल तहसील क्षेत्र में 72 क्रय केंद्रों पर गेहूं खरीद जारी है। एक अप्रैल से खरीद शुरू है जो 15 जून तक चलेगी। अभी तक जिले में करीब 42 हजार मीट्रिक टन गेहूं खरीदा जा चुका है जो लक्ष्य से अभी करीब साढ़े 12 हजार कम है।
विज्ञापन

केंद्रों पर खरीद कर रखे गए गेहूं में से लगभग 22500 एमटी मीट्रिक टन गेहूं को सुरक्षित राजकीय गोदामों में रखा जा चुका है। जबकि अभी लगभग 19500 एमटी गेहूं केंद्रों पर पड़ा है। केंद्रों के अंदर भवनों में जगह के अभाव मेें करीब साढ़े नौ हजार मीट्रिक टन गेहूं खुले आसमान के नीचे रखा है। आने वाले दिनों मेें होने वाली बरसात को देखते हुए सभी केंद्र प्रभारी संबंधित अधिकारी को गेहूं को सुरक्षित भारतीय खाद्य निगम के गोदामों में रखवाने के लिए पत्राचार करने में जुटे है। बावजूद इसके केेंद्रों के बाहर गेहूं रखा है।
विज्ञापन

एडीएम योगेेंद्र बहादुर सिंह ने कहा कि जिला विपणन अधिकारी को लक्ष्य के सापेक्ष गेहूं का क्रय कराने और बारिश शुरू होने से पूर्व क्रय केंद्रों के बाहर पड़े गेहूं को गोदामों में रखवाने के लिए निर्देशित किया गया है। कहा कि सभी केंद्र प्रभारियों को अगर बारिश शुरू होती है तो तत्काल तिरपाल से गेहूं को ढकवाने का निर्देश दिया गया है। इसमें लापरवाही करने वाले प्रभारियों के विरूद्ध कार्यवाही होगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें