विंढमगंज। ग्राम पंचायत धूमा के कल्याण मंडप से सटा ग्राम पंचायत की जमीन शनिवार को स्थाई गोवंश आश्रम का भूमि पूजन राज्य वन्यजीव बोर्ड के सदस्य श्रवण जी ने किया।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की महत्वपूर्ण महत्वाकांक्षी योजना स्थाई गोवंश स्थायी आश्रम बनने से छुट्टा पशुओं को रहने की जगह मिल सकेगी। श्रवण ने बताया कि गोवंश आश्रम एक बीघा आठ विस्वा जमीन पर बनेगा। इस आश्रम में पशुओं को रहने के लिए शेड, तालाब, सोलर लाइट, चारा, घर, पानी टंकी की सप्लाई के साथ साथ पूरा आश्रम बाउंड्री से कर्बड होगा।मनोज मिश्रा एडवोकेट ने भूमि पूजन कराया। इस दौरान दिलीप पांडे, तरुण कुमार, रविकांत, मनोज पांडेय, राम प्रसाद यादव, राधा मोहन, शिव कुमार, रामेंद्र, कामेश्वर, सुनील आदि मौजूद रहे।