फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिला प्रशासन जल्द कराए टॉक्सिलाजिकल लैब की स्थापना

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
म्योरपुर।बनवासी सेवा आश्रम के विचित्रा महाकक्ष में शुक्रवार को सिंगरौली प्रदुषण मुक्ति वाहिनी की एक दिवसीय संगोष्ठी में एनजीटी के आदेश का पालन न किये जाने पर चिंता जताई गई।
सिंगरौली प्रदुषण मुक्ति वाहिनी के संयोजक रामेश्वर प्रसाद ने कहा कि ओवर साइटिंग कमेटी ने अभी तक टॉक्सिलाजिकल लैब की स्थापना के लिए जगह का चयन नहीं किया हैऔर न ही वेबसाइड लांच हो सका है।जिला प्रशासन को फ्लोराइड प्रभावित गांव में पीड़ितों को अतिरिक्त पोषण की व्यवस्था और सभी प्रभावित लोगों को शुद्ध पानी की आपूर्ति नहीं की जा रही है। सहसंयोजक रामनारायण ने मांग उठाई की सिंगरौली परिक्षेत्र में बिजली की आपूर्ति 24 घंटे की जाए। कहा कि प्रदूषण का दंश हम झेल रहे हैं तो उनका हक बनता है कि उन्हें बिजली मिले। गांधी विचारक और किसान आंदोलन से जुड़े महाराष्ट्र के अविनाश काकड़े ने कहा कि हम जो भी आंदोलन करे वह सत्य पर आधारित हो और जिससे लड़े उसे दुश्मन नहीं मित्र मान कर लड़े, तभी आंदोलन सफल होगा। कहा कि गांधी ने जो भी आंदोलन किया था उन्होंने किसी को दुश्मन नहीं माना। काकड़े ने कहा कि सिंगरौली में प्रदुषण की समस्या विकराल रुप ले चुकी है, और इसके लिए सभी को आगे आने की जरूरत है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस मौके शुभा प्रेम, मंतोरा, नीरा बहन, रमेश, उमेश चौबे, कृष्णा, शांति बहन, शिव नारायण, देवनाथ सहित चार ब्लॉक के 60 सदस्यों ने प्रतिभाग किया ।संचालन शिवशरण सिंह और विमल भाई ने किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें