फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खुले में रखे ट्रांसफार्मर दे रहे दुर्घटना को दावत

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
सोनभद्र/ घोरावल। जिले में विभिन्न जगहों पर खुले में ट्रांसफार्मर लगा कर छोड़ दिए गए हैं। इससे कभी भी क्रोइ हादसा हो सकता है। खासतौर पर विद्यालय परिसरों में खुले में लगाए गए ट्रांसफार्मर खतरनाक हो सकते हैं। करीब पांच माह पहले दुद्धी ब्लॉक के मेदनीखाड़ ग्राम पंचायत में उच्च प्राथमिक विद्यालय में हाईटेंशन तार की चपेट में आने से जीवन मौत से जूझ रहे कक्षा सात के छात्र नीरज कुमार (13) के मामले का भी संज्ञान नहीं ले रहे। खुले ट्रांसफार्मरों के चलते कभी भी कोई अप्रिय घटना हो सकती है।
घोरावल ब्लॉक के प्राथमिक विद्यालय कुसुम्हा के परिसर में बिजली आपूर्ति के लिए लगा 63 केवीए का ट्रांसफार्मर कभी भी किसी बड़ी दुर्घटना का कारण बन सकता है। कई बार दुर्घटना होते होते बची, जिससे स्कूल में पढ़ने वाले पौने दो सौ बच्चे भय के माहौल में पढ़ने को विवश हैं। विद्यालय परिसर से ट्रांसफार्मर हटवाने के लिए स्थानीय बीडीसी मोहन बियार ने गत डेढ़ साल में कई बार तहसील दिवस में प्रार्थना पत्र दिया लेकिन ट्रांसफार्मर नही हटाया जा सका।
विज्ञापन

कुसुम्हा गांव में बिजली आपूर्ति के लिए यहां के प्राथमिक विद्यालय में 67 केवीए का ट्रांसफार्मर लगाया गया है, जो यहां अध्ययनरत 169 बच्चों की सुरक्षा के लिए कभी भी खतरनाक साबित हो सकता है। विद्यालय परिसर में जहां ट्रांसफार्मर और स्टे तार लगाया गया है, वहीं पर बच्चों को पानी पीने के लिए टंकी और हैंडपंप लगा हुआ है और वहीं पर शौचालय व अतिरिक्त कक्ष भी बना हुआ है। बच्चों को पानी पीने अथवा शौच जाने के लिए ट्रांसफार्मर के पास से होकर गुजरना पड़ता है।
विज्ञापन

बीडीसी मेबर मोहन बियार ने बताया कि अक्सर ट्रांसफार्मर में से धुआं, आग और चिंगारी निकलती है। यह चिंगारी हैंडपंप और टंकी तक पहुंच जाती है, जहां अक्सर बच्चों का आना जाना लगा रहता है। यहां पर तार भी जर्जर हालत में है। कई बार हाईवोल्टेज तार टूटकर विद्यालय परिसर में अथवा इसके आस पास में गिर चुका है। विद्यालय के प्रभारी प्रधानाचार्य दीपक कुमार सिंह ने बताया कि पिछले वर्ष अगस्त के महीने में सुबह की स्कूल खुलने के समय हाईवोल्टेज तार टूट कर विद्यालय के मेन गेट पर गिर गया था। उस समय आधे बच्चे गेट के बाहर थे, जबकि आधे बच्चे गेट के अंदर थे। उस समय अध्यापकों एवं ग्रामीणों की समझदारी से बड़ी घटना होने से बच गई थी।प रिसर से सटे एक घर में आग भी लग चुकी है। लोगों ने कार्रवाई की मांग की है। कोन क्षेत्र में कोन-तेलगुडवा मार्ग पर बगल में बैंक मोड़ के पास और बस स्टैंड पर दो तीन फीट की उचाई पर ट्रांसफार्मर रखा हुआ है। इसमें 11 हजार के खुले तार से सप्लाई दिया गया है। इससे ग्रामीणों मे खतरा बना रहता है। लोगों न इस पर ध्यान आकृष्ट कराया है। मधुपुर में चंद्रगुप्त मौर्य इंटर कालेज के पास खेल मैदान में खुला ट्रांसफार्मर रखा हुआ है। रामगढ़ के साधन सहकारी समिति, बीआरसी, गुरौटी रोड पोखरा के पास भी खुले में ट्रांसफार्मर रखा हुआ है। उधर विद्युत वितरण खंड राबर्ट्सगंज के अधिशासी अभियंता एसके सिंह का कहना है कि जेई से मामले की जानकारी लेकर उचित कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें