फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ईवीएम बदलने की अफवाह को लेकर अलर्ट

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
सोनभद्र। पूर्वांचल के विभिन्न जिलों में ईवीएम बदलने की अफवाह की आंच मंगलवार को जिले में पहुंचने पर उससे निपटने के लिए पुलिस प्रशासन अलर्ट रहा। एसपी ने सभी थाना प्रभारियों के साथ ही खुफिया एजेंसियों को भी अलर्ट कर दिया था।
बताते चल्रें कि सोमवार को चंदौली के नवीन मंडी परिसर में अतिरिक्त ईवीएम पहुंचने पर सपा-बसपा, कांग्रेस समेत अन्य दलों के नेताओं ने हंगामा करते हुए धरने पर बैठ गए। उधर गाजीपुर में ईवीएम गड़बड़ी की आशंका जाहिर करते हुए सपा-बसपा गठबंधन के उम्मीदवार अफजाल अंसरी धरने पर बैठ गए थे। इससे पूर्वांचल के विभिन्न जिलों में भी नेता ईवीएम में गड़बड़ी किए जाने का आरोप-प्रत्यारोप करने लगे। इसको देखते हुए पुलिस प्रशासन ने राजकीय पालीटेक्रिक कॉलेज में बने स्ट्रांग रूमों की सुरक्षा व्यवस्था और तगड़ी कर दी है। जिन कमरों में ईवीएम रखी गई है उसके चारों तरफ सीसीटीवी कैमरे लगाने के साथ ही आधुनिक असलहों से लैश जवानों को तैनात किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जवानों को सौ मीटर की परिधि में किसी को भी न जाने देने का निर्देश दिया गया है। इसके अलावा प्रशासिनक और पुलिस के अधिकारी 24 घंटे बारी-बारी से पालीटेक्रिक कॉलेज का भ्रमण कर रहे हैं। पुलिस अधीक्षक सलमान ताज पाटिल का कहना है कि जिस तरीके से निष्पक्ष ढंग से मतदान हुआ है उसी तर्ज पर मतगणना भी कराने का प्रबंध किया जाएगा। बावजूइ इसके अगर कोई अशांति का माहौल पैदा करने का प्रयास किया तो उसके विरूद्ध सख्ती से कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें