फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

22900 उतर पुस्तिकाओं का किया गया मूल्यांकन

विज्ञापन
विज्ञापन
सोनभद्र। राजकीय कन्या इंटर कालेज और राजा शारदा महेश इंटर कालेज में बुधवार को भी हाईस्कूल-इंटर के उत्तरपुस्तिकाओं के मूल्यांकन कार्य तेजी पर रहा। इस दिन 305 परीक्षकों ने 22900 कापियां जांची। कापियां सही तरीके से जांची जाएं, इसके लिए निगरानी बनी रही।
विज्ञापन

जिले में राबटर्सगंज स्थित जीजीआईसी और आरएसएम इंटर कालेज को मूल्यांकन केंद्र बनाया गया है। जीजीआईसी के केंद्र व्यवस्थापक वंदना सिंह के मुताबिक बुधवार को उनके यहां 12 हजार कापियों का मूल्यांकन किया गया। 22 प्रधान उप निरीक्षक और 115 परीक्षकों ने कापियां जांची। आरएसएम इंटर कालेज कें केंद्र व्यवस्थापक जितेंद्र सिंह ने बताया कि उनके यहां बुधवार को 10900 उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन किया गया। 168 परीक्षकों ने मूल्यांकन का कार्य किया। उन्होंने बताया कि इतिहास, संस्कृति, फोटोग्राफी सहित व्यवसायिक पाठ्यक्रमों के उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन कार्य पूरा हो गया है। शेष विषयों का भी मूल्यांकन शीघ्र पूरा हो जाए, इसके प्रयास जारी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें