रेणुकूट। ग्रासिम इंडस्ट्रीज केमिकल डिविजन रेणुकूट में राष्ट्रीय सुरक्षा सप्ताह का समापन मंगलवार को हो गया। इसमें अधिकारियों, कर्मचारियों को सुरक्षा की शपथ दिलाई गई। उन्हें सुरक्षा के नियमों की जानकारी दी गई। समापन समारोह का शुभारंभ मुख्य अतिथि संस्थान के इकाई प्रमुख एसएन शास्त्री ने दीप प्रज्जवलित कर किया। इसके बाद प्रेमचंद्र मौर्या व प्रकाश हार्ने ने संस्थान के सभी फंक्शनल हेड को सम्मानित किया। संस्थान के फंक्शनल हेड संजय सिंह प्रमुख मानव संसाधन, रवि उप्पल-प्रमुख (तकनीकी), आरकेपाठक वरिष्ठ महाप्रबंधक (पावर प्लांट) ने सुरक्षा के बारे में जानकारी दी। मुख्य अतिथि एसएन शास्त्री ने बताया कि सुरक्षा नियमों का पालन तो सभी करते हैं, लेकिन उसे सेफ्टी कल्चर में लाना अभी बाकी है। यदि सेफ्टी सभी के कल्चर में आ जाये तो हम जरूर शून्य दुर्घटना के लक्ष्य को प्राप्त कर सकते हैं। सुरक्षा सप्ताह समारोह के तहत कर्मचारियों व उनके परिवारों के लिए कराये गये विभिन्न प्रकार के प्रतियोगिताओं जैसे- क्वीज, सेफ्टी पोस्टर, सेफ्टी स्लोगन, रेस्क्यु कंपटीशन के प्रतिभागी विजेताओं, उप विजेताओं को पुरस्कृत किया गया। इस दौरान प्रकाश हार्ने, एबी सिंह, असीम चंद्र दत्ता, अंकित श्रीवास्तव, प्रमोद मिश्रा, राकेश सिंह, विवेक वर्मा समेत अन्य मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन संरक्षा विभाग के अधिकारी राकेश सिंह व विवेक वर्मा ने किया। समापन संस्थान के राम प्रसाद के सुरक्षा गीत के साथ किया गया।