बीजपुर। रिहंद सुपर थर्मल पावर स्टेशन के प्रशासनिक भवन स्थित समन्वय भवन में बुधवार को प्रोफेशनल सर्किल प्रतियोगिताएं हुई। इसमें सीएसपी प्रचालन विभाग की ऊर्जा प्रोफेशनल सर्किल ने सीएचपी इक्विपमेंट के प्रभावशाली उपयोग पर आधारित प्रस्तुति को निर्णायक मंडल ने प्रथम पुरस्कार विजेता घोषित किया।
द्वितीय स्थान पर केमिस्ट्री डिपार्टमेंट की आर्बिटल प्रोफेशनल सर्किल रही। जिसने पावर प्लांट केमिस्ट्री में एडवांस टेक्नोलॉजी पर प्रस्तुति दी जबकि तृतीय स्थान पर सी एंड आई विभाग की उदय प्रोफेशनल सर्किल ने स्टेज प्रथम के एचएफओ से एलडीओ में कन्वर्जन पर अपनी प्रस्तुति दी।सभी प्रतिभागी टीमों को पुरस्कृत भी किया। अन्य प्रतिभागी टीमों में सिविल ऐश पावर विवेक, होरिजन, पायोनियर, उड़ान, एक्सप्लोरर एवं सिनर्जी प्रोफेशनल सकल की टीमों ने एक से बढ़कर एक प्रस्तुति देकर प्लांट में किए गए विशेष योगदान से सब को अवगत कराया। मुख्य अतिथि मुख्य महाप्रबंधक ए के मुखर्जी ने दीप प्रज्ज्वलन कर प्रोफेशनल सर्किल की प्रस्तुति का शुभारंभ किया । प्रतियोगिता में अलग-अलग विभागों से 10 टीमों ने प्रतिभाग किया।
इस दौरान महाप्रबंधक रंजन कुमार, महाप्रबंधक जी सी चौकसे, एम रमेश, महाप्रबंधक प्रचालन ए के चट्टोपाध्याय, अपर महाप्रबंधक इं नंद किशोर अपर महाप्रबंधक के एस मूर्ति आदि मौजूद थे। निर्णायक की भूमिका का निर्वहन महाप्रबंधक एम रमेश व महाप्रबंधक विंध्याचल संगीता कौशिक ने किया । कार्यक्रम का संयोजन उप महाप्रबंधक कौशलेश दुबे तथा संचालन वरिष्ठ प्रबंधक दीपशिखा वर्मा ने किया।