फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क व पानी के लिए करेंगे आंदोलन

विज्ञापन
विज्ञापन
ओबरा। भारतीय युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने शनिवार को ओबरा के सेक्टर तीन स्थित बाबा भूतेश्वर दरबार के पास बैठक कर सड़क व पानी की खस्ताहाल पर चिंता व्यक्त की।
विज्ञापन

अध्यक्षता कर रहे भारतीय युवा कांग्रेस के लोकसभा राबट्र्सगंज अध्यक्ष आशुतोष कुमार दूबे ने ओबरा बग्घानाला मार्ग, बिल्ली स्टेशन मार्ग व ओबरा डैम स्टेशन मार्ग पर पैदल चलना भी मुश्किल है। बरसात के दिनों में इन जगहों पर पानी का जलजमाव बहुत ज्यादा हो जाता है। इससे वर्तमान समय में निमार्णाधीन ओबरा सी के बड़े-बड़े सामान नहीं आ पा रहे हैं । वहीं बिल्ली मारकुंडी खनन क्षेत्र का पूरा कारोबार इन्हीं मार्गों पर निर्भर है। जिससे आम जन मानस को लंबे समय से इसे झेलना पड़ रहा है लेकिन कोई प्रभावी कार्यवाही नहीं हो सकी है। उन्होंने कहा कि इन सभी समस्याओं को लेकर संगठन जल्द ही आंदोलन शुरू करेगा। इस मौके पर लोक सभा सचिव संजय दूबे, श्रीकांत मिश्र, निखिल तिवारी, नगर अध्यक्ष ओबरा मुस्ताक अहमद अंसारी, दीपक सिंह, श्याम गिरि, रिकी चंद्रा, आशीष मिश्र, रितिक कुमार, अभिषेक पांडेय, राजेंद्र प्रसाद जायसवाल, हिमांषु भारद्वाज, पुनीत, भरत केशरी, मनोज आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें