फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिला अस्पताल में 14 लोगों ने किया रक्तदान

विज्ञापन
विज्ञापन
सोनभद्र। पिछले दिनों जिला अस्पताल के ब्लड बैंक में महज छह यूनिट रक्त होने के खुलासे के बाद अस्पताल प्रशासन ने आखिरकार गुुरुवार को रक्तदान शिविर लगाया। यहां कुल 21 लोगों ने पंजीकरण कराया लेकिन 14 लोगों ने रक्तदान किया। जिलाधिकारी अमित कुमार सिंह ने खुद रक्तदान कर इस शिविर का शुभारंभ किया। फिर जिला अस्पताल के अधिकारियों, कर्मचारियों ने भी रक्तदान किया।
विज्ञापन

पिछले दिनों जिला अस्पताल में महज 6 यूनिट रक्त होने के मामले का खुलासा हुआ था। इसकी जानकारी होने पर जिलाधिकारी ने स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को रक्तदान शिविर लगाने का निर्देश दिया था ताकि ब्लड बैंक में रक्त की पर्याप्त उपलब्धता बनी रहे और जरूरतमंदों को उसका लाभ मिल सके। उनके निर्देश के बाद गुरुवार को संयुक्त जिला अस्पताल प्रशासन की ओर से जिला अस्पताल परिसर में स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। यहां डीएम अमित कुमार सिंह ने रक्तदान करने के बाद कहा कि रक्तदान बेहद ही जरूरी है। रक्तदान से किसी के सेहत पर कोई दुष्प्रभाव नहीं पड़ता है। रक्तदान महादान है और यह पुण्य सभी स्वस्थ्य व्यक्ति को करना चाहिए। उन्होंने कहा कि जिले के रक्त की कमी से किसी को कोई परेशानी न हो, इसके लिए समाज के सभी वर्ग के लोगों को आगे आना चाहिए और रक्तदान में बढ़चढ़कर हिस्सा लेना चाहिए। सीएमएस डॉ. पीबी गौतम ने कहा कि रक्तदान से व्यक्ति को किसी तरह की परेशानी नहीं होती है। रक्तदान कर किसी को नई जिंदगी दी जा सकती है। इस लिए इस महत्वपूर्ण कार्य में बढ़ चढ़ कर हिस्सा लेना चाहिए। शिविर में मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ. पीबी गौतम, वरिष्ठ एनेस्थिटिस्ट डॉ. केके सिंह, सुनील कुमार श्रीवास्तव, विशाल कुमार सिंह, अमिष कुमार वर्मा, वीरेंद्र प्रताप सिंह, डॉ. अरूण चौबे, दीपक कुमार, मनोज कुमार चौधरी, मोहम्मद अकरम, विनय श्रीवास्तव, सूर्यदेव, श्याम सुंदर ने रक्तदान किया। इस मौके पर जिला अस्पताल के डॉक्टर, फार्मासिस्ट, स्टाफ नर्स आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें