फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मायके से निकली विवाहिता नहीं पहुंची ससुराल

विज्ञापन
विज्ञापन
ओबरा। रक्षाबंधन पर मायके आई विवाहिता लापता हो गई। वह अपने ढाई साल के बच्चे के साथ लापता है। प्रियंका शर्मा पत्नी राजकुमार निवासी तेनाली थाना बैढ़न जिला सिंगरौली से अपने ढाई साल के बच्चे के साथ रक्षाबंधन पर गजराज नगर स्थित अपने मायके आयी थी। रक्षाबंधन के बाद 31 अगस्त को वह चोपन रोड से ससुराल की ओर निकली थी। लेकिन चार सितंबर तक ससुराल नहीं पहुंचने पर उसके ससुर विंध्याचल ने ओबरा थाने में उसके गुमशुदगी की सूचना दी। सूचना के बाद पुलिस ने अपनी तफ्तीश शुरू कर दी है। मामले को लेकर परिजनों में चिंता व्याप्त है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें