फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्लास्टिक थैली का उपयोग न करने की दिलाई शपथ

विज्ञापन
विज्ञापन
रेणुकूट । आदित्य बिड़ला पब्लिक स्कूल के ईको क्लब के तत्वावधान में बुधवार को नो प्लास्टिक पखवारा का शुभारंभ हुई। विद्यार्थियों ने शाप-टू-शाप व डोर-टू-डोर जाकर रैली के माध्यम से लोगों को प्लास्टिक के उपयोग बंद करने के प्रति जागरुक किया।
विज्ञापन

हिंडाल्को सिक्योरिटी विभाग के अधिकारी मनीष सिंह व दो सिक्योरिटी कर्मचारियों के साथ कक्षा नौ एवं 11 के लगभग 40 विद्यार्थियों ने रैली में भाग लिया। बीस-बीस के समूह में विभक्त होकर विद्यार्थियों की रैली रेणुकूट मुख्य बाजार होते हुए हिंडाल्को आवासीय कालोनी का परिक्रमा कर विद्यालय पहुंची। इस दौरान छात्रों ने रास्ते में पडने वाले 100 से भी अधिक दुकानों में जाकर दुकानदारों व उपस्थित ग्राहकों से बातचीत की व उन्हें प्लास्टिक से पर्यावरण पर पडने वाले अनुकूल प्रभावों की जानकारी दी। उनसे प्लास्टिक की थैलियों का उपयोग बंद करने तथा कागज के थैले का प्रयोग करने का आग्रह किया । प्लास्टिक की थैली का प्रयोग न करने की शपथ भी दिलाई। उप प्राचार्य एसके पराशर के निर्देशन तथा ईको क्लब प्रमुख श्रीकांत यादव के नेतृत्व में रैली का आयोजन किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें