फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पिकनिक स्पॉटों पर सुरक्षा इंतजाम नाकाफी

विज्ञापन
विज्ञापन
सोनभद्र/अनपरा । धार्मिक, पर्यटन स्थलों और जल प्रपातों की जिले में तादाद कम नहीं है लेकिन इन स्थानों पर सैलानियों की सुरक्षा के कोई इंतजाम नहीं है। रिहंद जलाशय के तट पर पिकनिक बनाने गए दो युवकों की डूबने से भी मौत हो चुकी है। इन घटनाओं से जिला प्रशासन ने कोई सबक नहीं लिया है।
विज्ञापन

आसमान में छाए बादल, रिमझिम हो रही बरसात के साथ जनपद के पिकनिक स्पॉटों पर प्रकृति की मनोरम छंटा निहारते ही बनता है। रिमझिम बारिश से मौसम सुहाना हो गया है। मौसम सुहाना होने के साथ ही सैलानी पर्यटन स्थलों पर पहुंचने लगे है। पिकनिक स्पॉटों पर सैलानियों को सावधानी बरतने की भी जरूरत है। मारकुण्डी पहाड़ी स्थित सोन इको प्वाइंट, सोन पंप, धंधरौल बांध, सलखन स्थित फासिल्स पार्क, घोरावल तहसील अंतर्गत मुक्खा फाल, दुद्धी के जोरकहूं और रिहंद बांध पर सैलानी परिवार व बच्चों के साथ पहुंच रहे हैं। जिले के अन्य रमणीय स्थानों पर भी बड़ी संख्या में सैलानी पहुंच रहे हैं और प्रकृति की मनोहर छंटा का लुत्फ उठा रहे हैं। प्रकृति की छंटा व अपनों के संग सेल्फी लेने में युवक युवतियां चूक नहीं कर रहे। भक्ति भाव का महीना सावन में जिले के प्रसिद्ध शिवालयों जैसे मक्षेंद्रनाथ, गडौरा शिव मंदिर, शिवद्वार, गौरीशंकर आदि देव स्थानों पर दूरदराज से आने वाले पर्यटकों की भीड़ पहुंच रही है। घूमने-फिरने के बहाने ही सही मंदिरों में जाने वाले लोग श्रद्धा के साथ मत्था टेक रहे हैं। पूजा पाठ करके मौसम का लुत्फ उठा रहे हैं। शिवद्वार को छोड़ किसी भी धार्मिक स्थल या पर्यटन स्थल पर सुरक्षा के कोई इंतजाम नहीं है।
बरतें सावधानी...
जनपद स्थित पर्यटन स्थलों पर आने वाले वाले स्थानीय और बाहरी सैलानियों को सावधानी बरतने की जरूरत है। बारिश होने से चट्टानों पर फिसलन रहती है। गहरे स्थानों पर न जाए और विषैले जंतुओं से भी सावधान रहे। सैलानी सावधानी नहीं बरतें तो अप्रिय घटनाओं से इंकार नहीं किया जा सकता।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें