फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शोषण के विरुद्ध आवाज बुलंद करेंगे व्यापारी

विज्ञापन
विज्ञापन
नगर स्थित वृंदावन गार्डन में मंगलवार को व्यापारियों की बैठक हुई। इसमें व्यापारियों के शोषण के विरुद्ध आवाज उठाई गई। व्यापारियों के हित में विभिन्न मांगों के लिए आवाज बुलंद की गई। मुख्य अतिथि जगमग उद्योग व्यापार मंडल के राष्ट्रीय अध्यक्ष रणजीत केशरी ने कहा कि शोषण करने के लिए अधिकारियों का सबसे प्रमुख निशाना व्यापारी वर्ग होता है। जबकि व्यापारियों के दिए टैक्स से ही शासन प्रशासन चलता है।
विज्ञापन

अधिकारी जीएसटी के नाम पर व्यापारियों को परेशान कर रहे। नगर पंचायत अध्यक्ष राजेश कुमार ने कहा कि खाद्य विभाग सैंपलिंग के नाम पर मनमानी कर रहा है। एक टैक्स एक देश के नारे के बावजूद उत्तर प्रदेश में अभी भी मंडी शुल्क लिया जा रहा है। व्यापार व व्यापारियों के हित में प्रदेश सरकार इन विषयों पर जल्द कार्रवाई करे, अन्यथा व्यापारी समाज सड़क पर उतरकर संघर्ष करने को बाध्य होगा। बैठक में पिछले दिनों नगर के बर्तन व्यापारी के यहां वाणिज्यकर अधिकारियों द्वारा छापेमारी व शोषण का मुद्दा छाया रहा। मांग किया कि व्यापारियों की मांगों के लिए व्यापारी आयोग का गठन किया जाए। बैठक में प्रदेश उपाध्यक्ष सोनू केशरी, राजेंद्र गुप्ता, रिजवान खां, घनश्याम दास केडिया, उदित अग्रहरि, अमरेश चंद्र, दीपक कुमार, नंदलाल उमर, अनूप कुमार, कैलाशनाथ, चंदन उमर, मन्नालाल साहू मौजूद रहे।
इनसेट:
कृष्ण कुमार बने प्रदेश सचिव
घोरावल। जगमग उद्योग व्यापार मंडल के राष्ट्रीय अध्यक्ष रणजीत केशरी ने नगर के व्यापारी कृष्ण कुमार उमर को संगठन का प्रदेश सचिव मनोनीत किया है। इसके अलावा चंदन उमर को जिलाध्यक्ष बनाया है। जिलाध्यक्ष को जल्द कार्यकारिणी गठित करने का निर्देश दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें