फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सोन पढ़ेगा, सोन बढ़ेगा नारे के साथ निकलेगी प्रभातफेरी

विज्ञापन
विज्ञापन
सोनभद्र। परिषदीय विद्यालयों में छात्रों का पंजीयन बढ़ाने के उद्देश्य से प्रवेश उत्सव के तहत राबर्ट्सगंज के रामलीला मैदान से चार जुलाई को सुबह आठ बजे से प्रभातफेरी निकाली जाएगी।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि शिक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ाने के लिए ‘सोन स्कूल कायाकल्प, शिक्षा का संकल्प’, ‘सोन पढ़ेगा, सोन बढ़ेगा’ के तहत जिला स्तरीय जन जागरूकता रैली का आयोजन किया जा रहा है। प्रभातफेरी को जिलाधिकारी अमित कुमार सिंह हरी झण्डी दिखाकर रवाना करेंगें। प्रभातफेरी राबट्र्सगंज शहर के मुख्य चौराहे से होते हुए सिनेमा रोड, महिला थाना, सिविल लाइन रोड आदि से होते हुए बढ़ौली चौराहे पर संपन्न होगी। डीएम ने जिला स्तरीय अधिकारियों के साथ ही स्कूली बच्चों व कर्मचारियों को रैली में प्रतिभाग करने की हिदायत दी। नागरिकों से अपील की गई है कि वे सर्व शिक्षा अभियान के तहत प्रभातफेरी को सफल बनाएं। जिले के आठों ब्लाकों में भी ब्लाक स्तरीय प्रभातफेरी का आयोजन चार जुलाई को ही किए जाएंगे। इस सफल बनाने के लिए खंड विकास अधिकारियों व खंड शिक्षा अधिकारियों को जिम्मेदारी सौंपी गई है। इस अभियान में शिक्षामित्र, शिक्षक, आशा, आंगनबाड़ी के साथ ही ब्लाक के अंतर्गत स्कूलों के बच्चों को प्रतिभाग करने के निर्देश दिए गए हैं। डीएम ने स्कूली बच्चों, स्वयं सेवी संगठनों, प्रबुद्ध नागरिकों, मीडिया कार्मिकों, जनप्रतिनिधियों के साथ ही आम नागरिकों से अपील की है कि वे शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए जिला व ब्लाक स्तरीय प्रभातफेरी में अपना योगदान देकर उसे सफल बनाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें