फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शो-पीस बना सामुदायिक शौचालय, बढ़ा आक्रोश

विज्ञापन
विज्ञापन
अनपरा। केंद्र व राज्य सरकारें लगातार स्वच्छ भारत अभियान के तहत गांव-गांव शौचालय बनाने को लेकर अधिकारियों, कर्मचारियों के साथ जनता तक सख्त हिदायत दे रही है लेकिन जमीनी स्तर पर कार्य नहीं होते दिख रहा। खुले में शौच मुक्त बनाने का प्रयास भी किया जा रहा है लेकिन हालत कुछ और ही है। रहवासियों के लिए बने सामुदायिक सुलभ शौचालय में ताला लगा हुआ है और लोग खुले में शौच जाने को विवश है।
विज्ञापन

महिला सुरक्षा एवं जन सेवा ट्रस्ट की अध्यक्ष सावित्री देवी ने बताया कि म्योरपुर ब्लाक के अनपरा क्षेत्र के ग्राम पंचायत औड़ी में कहुवानाला बस्ती में बने सामुदायिक शौचालय काफी अर्से सें बंद है। स्थानीय लोगों ने बताया की सामुदायिक शौचालय बनने के बाद आज तक खुला ही नहीं। जिसकी वजह से घर की महिलाएं भी खुले में शौच जाने के लिए मजबूर है। सावित्री देवी ने बताया कि जमीनी हकीकत कुछ और ही है। कहा कि इस मामले की शिकायत जिलाधिकारी से कर मामले की जांच कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें