फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आश्वासन पर छात्रों का अनशन खत्म

विज्ञापन
विज्ञापन
स्थानीय महाविद्यालय गेट पर पिछले चार दिनों से एम.कॉम की संस्थागत कक्षाएं शुरू करने की मांग को लेकर छात्रों का बेमियादी अनशन सोमवार को समाप्त हो गया। एसडीएम राजकुमार ने छात्रों को वर्ष 2018-19 सत्र में एम.काम की कक्षाएं चलाने का लिखित आश्वासन दिया। अनशनरत छात्र अनिकेत श्रीवास्तव, जुबेर अहमद, परमेंद्र कुमार यादव को एसडीएम, महाविद्यालय के प्राचार्य डा. इंद्र बहादुर सिंह एवं थाना प्रभारी ओबरा अभय कुमार सिंह ने जूस पिलाकर अनशन समाप्त कराया।
विज्ञापन

एसडीएम ने लिखित आश्वासन दिया है कि उनके स्तर से एम.कॉम की मान्यता के लिए हर संभव प्रयास किया जाएगा। वहीं महाविद्यालय के प्राचार्य ने भी लिखित में बताया है कि उन्होंने निदेशक उच्च शिक्षा से वार्ता की है और उन्होंने तत्काल एमकॉम कक्षाओं के लिए प्रस्ताव बनाकर भेजने का निर्देश दिया है। बताया है कि सत्र 2018-19 में नियमित रूप से एम.कॉम की संस्थागत कक्षाएं चलाई जाएंगी। इसके लिए आवश्यक कार्रवाई जारी है। चार दिन चले बेमियादी अनशन के दौरान अनशनरत शुभम पटेेल, प्रतीक गुप्ता एवं रवि प्रकाश पांडेय की तबियत खराब हो गई थी। उन्हें ओबरा तापीय परियोजना में भर्ती कराया गया था। अनशनरत छात्रों के बिगड़ते स्वास्थ्य को लेकर महाविद्यालय के प्राचार्य एवं ओबरा थाना प्रभारी के प्रयास से जिला प्रशासन गंभीर हुआ तथा छात्रों को एसडीएम सदर ने मौके पर पहुंचकर लिखित आश्वासन दिया। इस मौके पर अरविंद सोनी, अभिषेक अग्रहरि, सूरज मिश्रा, कुमार सौरभ सिंह, नसीरूद्दीन मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें