फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सपा कार्यकर्ताओं ने किया उप मुख्यमंत्री के खिलाफ प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
सोनभद्र। समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने गुरुवार को राबर्ट्सगंज के आरटीएस क्लब के पास स्थित चौक पर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री के खिलाफ प्रदर्शन किया। उनके खिलाफ नारेबाजी की और सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के प्रति विवादित टिप्पणी करने का आरोप लगाते हुए नाराजगी जाहिर की। मांग उठाया कि यूपी सरकार ठंड में ठिठुर रहे स्कूली बच्चों को स्वेटर वितरित करे।
विज्ञापन

सपा के जिला सचिव प्रमोद यादव ने का कि यूपी के डिप्टी सीएम लगातार विवादित बयान देते रहते हैं। डिप्टी सीएम का यह बयान कि अखिलेश यादव के बच्चों को स्वेटर दे दिया गया है, निंदनीय है। कहा कि शिक्षा विभाग में अब तक ठंड से बचाव के लिए स्वेटर बच्चों को नहीं दे सका है। पूरे प्रदेश में शीत लहर चल रही है। लेकिन इस ठंड के बीच अब तक यूपी सरकार महज टेंडर की प्रक्रिया तक ही सिमटी हुई है। प्रमोद ने कहा कि राजनीति में निजी जीवन पर बात नहीं होनी चाहिए। हरिदास अग्रहरि ने कहा कि जब से प्रदेश में भाजपा की सरकार बनी है, कोई भी व्यापारी संतुष्ट नहीं है। प्रदर्शन करने वालों में मनीष त्रिपाठी, संतोष गुप्ता, माजिद खां, सगीर अहमद वारसी, राजा, गोविंद खरवार, ताहिर हुसैन, ऋषि भारती, बचऊ, चंदन केशरी शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें