फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

्रधान खरीद में लापरवाही पर केंद्र प्रभारी होंगे जिम्मेदार

विज्ञापन
विज्ञापन
सोनभद्र (दुद्धी)। जिलाधिकारी पीके उपाध्याय, एसपी आरपी सिंह ने बुधवार को कृषि मंडी स्थित धान क्रय केंद्र का निरीक्षण किया। यहां एफसीआई हाट पर खरीदे जा रहे धान का नमूूना भी देखा। चेताया कि यदि धान खरीद में किसी तरह की लापरवाही बरती गई तो संबंधित केंद्र प्रभारी के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

केंद्र पर किसानों के लिए शेड, अलाव औैर पेयजल के इंतजाम का निर्देश दिया। डीएम ने कहा कि किसानों को अपनी फसल की धान बेचने में किसी भी प्रकार की दिक्कत न हो, इसके लिए केंद्र संचालक पूरी तन्मयता से किसानों की धान की खरीद करें। यदि क्रय केंद्रों पर एक भी बिचौलिया दिखाई दिए तो इनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। किसान बेहिचक अपने फसल को धान क्रय केंद्रों पर बेचें, किसी बिचौलिए के चक्कर में न आयें। भुगतान 24 घंटे के भीतर किसानों के खातों में भेज दिया जाएगा। डीएम ने मौके पर मौजूद किसानों से बेचे गए धान के बारे में जानकारी ली और उन्हें हो रहे परेशानियों के बारे में भी पूछा। कहा कि किसी भी प्रकार की परेशानी होने पर किसान उन्हें और एसडीएम को सूचना दें। निरीक्षण के दौरान एसडीएम भानु प्रताप सिंह, आरएमओ देवेंद्र सिंह मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें